सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर कंगना रनौत ने जमकर लुटाया प्यार, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी…

Updated:
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर कंगना रनौत ने जमकर लुटाया प्यार, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी…

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी फाइनली हो रही है. फैंस उन्हें शादी को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो पोस्ट किया है.

विज्ञापन

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रस्में आज से शुरू हो गई है. कपल अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजदूगी में सात फेरे लेंगे. लवबर्ड्स जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाले है. शादी को लेकर कई सारे अपडेट आ रहे है. इस बीच कंगना रनौत का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. क्वीन कंगना ने दोनों की तारीफ की है.

कंगना ने की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी फाइनली हो रही है. फैंस उन्हें शादी को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने लगे है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, यह जोड़ी कितनी शानदार है… फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी हमें सच्चा प्यार देखने को मिलता है… वे एक साथ डिवाइन लगते हैं. साथ ही उन्होंने बुरी नजर नहीं लगने वाला इमोजी भी लगाया है.

undefined

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​और कियारा आडवाणी की शादी में होंगे ये गेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​और कियारा आडवाणी की शादी में 150 मेहमान होंगे. जिसमें कंफर्म मेहमान शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, करण जौहर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन हैं. कपल शादी के बाद दो रिसेप्शन आयोजित करेंगे. जिसमें पहला दिल्ली में और दूसरा मुंबई में होगा. शादी में कथित तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख के लिए शाहरुख खान के पूर्व बॉर्डीगार्ड यासीन को नियुक्त किया है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की, हालांकि उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है. शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित उनकी 2021 की फिल्म शेरशाह के निर्माण के दौरान दोनों ने डेटिंग शुरू की.

Also Read: Sidharth Malhotra Kiara Wedding: क्या सच में सिद्धार्थ-कियारा की शादी ओटीटी पर दिखाई जाएगी? जानें यहां
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola