JSSC JTGLCCE 2024: जेएसएससी ने निकाली विभिन्न पदों पर नियुक्ति, 35 हजार रुपये मिलेगी स्टार्टिंग सैलरी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2024 7:38 PM

विज्ञापन

JSSC JTGLCCE 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशेष स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

विज्ञापन

JSSC JTGLCCE 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशेष स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 है. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 फरवरी (आधी रात तक) है.

Also Read: ICAI CA Inter & Final Result 2023: जल्द जारी होने वाला है सीए इंटरमीडिएट व फाइनल का परिणाम, देखें अपडेट

JSSC JTGLCCE 2024: देखें महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 16-जनवरी-2024

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15-फरवरी-2024

  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 17-फरवरी-2024

  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 19-फरवरी-2024

  • समर्पित ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 21-फरवरी-2024 से 22-फरवरी-2024 मध्यरात्रि तक

  • परीक्षा की तिथि: बाद में सूचित किया जाएगा

JSSC JTGLCCE 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले, JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाएं.

होमपेज पर, “Online Application” लिंक पर क्लिक करें.

“Technical Graduate Level Combined Competitive Exam 2023” लिंक पर क्लिक करें.

“Application Form” लिंक पर क्लिक करें.

आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

“Submit” बटन पर क्लिक करें.

JSSC JTGLCCE 2024: आवेदन पत्र भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • फोटो

  • हस्ताक्षर

JSSC JTGLCCE भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरने के बाद, आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इस आवेदन संख्या को सुरक्षित संभाल कर रख लें. भविष्य में उपयोग के लिए इस नंबर की आवश्यकता होगी.

JSSC JTGLCCE आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए, JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Application Status” लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं.

Also Read: HBSE Haryana Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होने वाली हैं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें डेटशीट

JSSC JTGLCCE 2024: वैकेंसी डिटेल्स

  • असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर – 8 पद

  • प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर – 26 पद

  • ब्लॉक कृषि अधिकारी – 14 पद

  • उपविभागीय उद्यान अधिकारी – 28 पद

  • सांख्यिकी सहायक – 308 पद

  • इंस्पेक्टर, लीगल मेट्रोलॉजी – 28 पद

  • भूवैज्ञानिक विश्लेषक – 30 पद

  • सहायक अधीक्षक – 46 पद

  • पर्यवेक्षक और सहकर्मी – 4 पद

JSSC JTGLCCE 2024: परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड के एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. झारखंड के विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

JSSC JTGLCCE 2024: जानें क्या है योग्यता

सहायक अनुसंधान अधिकारी, पौध संरक्षण निरीक्षक,प्रखंड कृषि पदाधिकारी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक

उप प्रभागीय उद्यान अधिकारी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बागवानी/वानिकी/कृषि में स्नातक

सांख्यिकी सहायक : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान/गणित/अर्थशास्त्र में स्नातक

इंस्पेक्टर, लीगल मेट्रोलॉजी: बी.एससी (भौतिकी) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल में स्नातक की डिग्री

भूवैज्ञानिक विश्लेषक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (रसायन विज्ञान) में डिग्री

सहायक अधीक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी सिल्क टेक्नोलॉजी (4 वर्षीय पाठ्यक्रम)

पर्यवेक्षक और सहकर्मी : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेशम/कृषि/वनस्पति विज्ञान/प्राणीशास्त्र में बी.एससी

अधीक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हस्तशिल्प में डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola