Jharkhand: मुख्यमंत्री कप फुटबॉल और नेशनल थ्रोबॉल का फाइनल आज

Published at :29 Dec 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: मुख्यमंत्री कप फुटबॉल और नेशनल थ्रोबॉल का फाइनल आज

Jharkhand Sports: राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में महिला वर्ग में रांची जोन की विजेता और उप विजेता टीमें भिडे़ंगी. वहीं पुरुष वर्ग में धनबाद और चाईबासा के बीच फाइनल खेला जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Sports: महिला वर्ग में रांची जोन की विजेता और उप विजेता टीमें राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में पहुंच गयी हैं. वहीं पुरुष वर्ग में धनबाद और चाईबासा के बीच फाइनल खेला जायेगा. बुधवार को महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रांची ने 3-0 से जीत दर्ज की.

रांची की ओर से पूनम (19वें व 41वें मिनट) और कलावती (60वें मिनट) ने गोल किये. दूसरे सेमीफाइनल में रांची रनर ने चांदनी कुमारी के गोल से 1-0 से जीत दर्ज की. उधर, बिरसा स्टेडियम में खेले गये पहले सेमीफाइनल में धनबाद विनर से रांची विनर को 1-0 से हराया. धनबाद की ओर से विकास टुडू ने गोल किया. दूसरे सेमीफाइनल में दुमका ने चाईबासा को 1-0 से पराजित किया.

नेशनल थ्रोबॉल का फाइनल आज

होटवार स्थित खेलगांव में आयोजित नेशनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, तमिलनाडु, जबकि बालक वर्ग में हरियाणा, पंजाब, मुंबई, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार 29 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जायेंगे. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही भाग ले रहे सभी प्रदेशों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दिये जायेंगे. प्रत्येक मैच का यूट्यूब में लाइव प्रसारण किया जा रहा है.

Also Read: Hijab Controversy: बिना हिजाब शतरंज खेलने उतरीं ईरान की सारा, सरकार विरोधी आंदोलन का बनीं हिस्सा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola