Jharkhand: भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, गिरिडीह से लेकर लातेहार तक पुलिस बल के जवान तैनात

भारत बंद को लेकर पुलिस- प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. गिरिडीह से लेकर लातेहार तक पुलिस के जवान मुस्तैद हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर तनाम- चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है. हालांकि अभी तक बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है.
Jharkhand News Update: भारत बंद को लेकर पुलिस- प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. गिरिडीह से लेकर लातेहार तक पुलिस के जवान मुस्तैद हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर तनाम- चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है. हालांकि अभी तक बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है. बंद को लेकर गिरिडीह बस स्टैंड से खुलने वाली लंबी दूरियों की वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. पर गिरिडीह से मधुपुर जाने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन सामान्य दिनों की तरह चालू है. पुलिस की टीम लगातर अलग – अलग इलाकों में सुबह से ही गश्त कर रही है. लातेहार में भी पुलिस बल सक्रिय है. लातेहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




