ePaper

गढ़वा के रमकंडा में मुखिया पद के 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे,वहीं 29 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 28 Apr 2022 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा के रमकंडा में मुखिया पद के 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे,वहीं 29 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

गढ़वा के रमकंडा प्रखंड में पहले चरण का चुनाव है. इस चुनाव के लिए मुखिया पद के 73 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) के लिए 152 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. सात पंचायतों के अधीन 89 वार्ड में से 29 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में पहले चरण का चुनाव होना है. नाम वापसी के अंतिम दिन मुखिया पद के तीन और वार्ड सदस्य पद के तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया. नाम वापस लेने के बाद प्रखंड की सात पंचायतों में मुखिया पद के लिए 73 प्रत्याशी और वार्ड सदस्य पद के लिए 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं, सात पंचायतों के अधीन 89 वार्ड में से 29 ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

इन प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

नामांकन वापसी के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए हरहे पंचायत से रीमा देवी, सुनीता देवी व उदयपुर पंचायत से आनंदी देवी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रकसी पंचायत से अनिता देवी, रमकंडा पंचायत की वार्ड आठ से सूर्यमणि देवी और हरहे पंचायत के वार्ड 13 से मनोज सिंह ने नाम वापसी लिया.

जानें किस पंचायत में मुखिया पद के कितने हैं प्रत्याशी

पंचायत : प्रत्याशियों की संख्या
बलिगढ़ : 09
बिराजपुर : 12
रमकंडा : 19
हरहे : आठ
चेटे : 03
उदयपुर : 08
रकसी : 14

जानें वार्ड सदस्य पदों की स्थित

पंचायत : वार्ड सदस्यों की संख्या
बलिगढ़ : 19
बिराजपुर : 11
रमकंडा : 38
हरहे : 26
चेटे : 20
उदयपुर : 18
रकसी : 20

Also Read: गांव की सरकार : गढ़वा में महिला आरक्षित सीट पर अधिक प्रत्याशी, पुरुष सीटों पर होगी कम मारामारी

29 अप्रैल को चुनाव चिह्न होगा आवंटित

निर्वाची पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा एवं विकास कुमार ने वार्ड सदस्य एवं मुखिया पद के इन प्रत्याशियों का उनके नाम के आधार पर क्रमानुसार नाम का प्रकाशन प्रपत्र सात में प्रकाशन कर दिया है. इसी के आधार पर 29 अप्रैल को उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.

29 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुनाव जीते, शुक्रवार को मिलेगी प्रमाण पत्र

रमकंडा प्रखंड की सात पंचायतों के अधीन 89 वार्ड में से 29 ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य ) के प्रत्याशी निर्विरोध रूप से चुनाव जीत चुके हैं. इनमें बलिगढ़ पंचायत से रिंकी देवी, मुनिता देवी, ललिता देवी, विजय सिंह, बिराजपुर पंचायत से सबिता देवी, विमला देवी, जयनंदन कच्छप, प्रियंका तिर्की, ममता कुजूर, विमला देवी, शिला देवी, रमकंडा पंचायत से कुंती भुईयां, प्रमिला देवी, हरहे पंचायत से रेखा देवी, संजू देवी, चेटे पंचायत से रूबी कुमारी, उदयपुर पंचायत से बिगनी देवी, बैजनाथ भुईयां, कबूतरी देवी, राजमोहन भुईयां, संजीदा देवी, आश्रीना लकड़ा व रकसी पंचायत से जयंति देवी, पार्वती देवी, तुलसी भुईयां, चंपा देवी, गौतम सूर्यवंश आर्या, शारदा देवी बाबुलाल राम के नाम शामिल है. गुरुवार को रमकंडा प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने प्रमाण पत्र सौंपा.

मुखिया पद के लिए दो वाहनों की अनुमति

चुनाव चिह्न मिलने के बाद मुखिया पद के लिये चुनाव प्रचार को लेकर अधिकतम दो वाहनों की अनुमति मिलेगी. इसके पहले प्रत्याशियों को वाहनों से संबंधित जानकारी प्रपत्र में भरकर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर अनुमति लेनी होगी. निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय में आयोजित होने वाली मुखिया प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ आयोजित बैठक में इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं इन्हें आदर्श आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.

Also Read: JPSC मेंस की तैयारी छोड़ चुनावी मैदान में उतरी अर्चना, हजारीबाग की चोरदाहा पंचायत से किया नॉमिनेशन

वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के साथ बैठक

गुरुवार को रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) के प्रत्याशियों के साथ निर्वाची पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशियों को आय व्यय से संबंधित खर्च के साथ ही आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों को अधिकतम 14 हजार रुपये खर्च किया जाना है. वहीं खर्च का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी, रमकंडा, गढ़वा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola