ePaper

OBC का आरक्षण खत्म होने के बाद गढ़वा में 346 सीटें हुई अनारक्षित, अब बनी ओपेन कटेगरी की सीट

Updated at : 12 Apr 2022 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
OBC का आरक्षण खत्म होने के बाद गढ़वा में 346 सीटें हुई अनारक्षित, अब बनी ओपेन कटेगरी की सीट

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: इस बार पंचायत चुनाव बिना पिछड़ी जाति के आरक्षण की होगी. इससे गढ़वा में OBC के लिए आरक्षित जिले की कुल 346 सीटें प्रभावित हो जाएंगी. इस तरह से जिले में कुल अनारक्षित सीटों की संख्या बढ़कर 1821 हो गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बिना पिछड़ी जाति के आरक्षण के ही किये जाने के सरकार के निर्णय की वजह से OBC के लिए आरक्षित जिले की कुल 346 सीटें प्रभावित हो जाएंगी. ये सभी सीटें अब अनारक्षित हो जाएंगी. जिले में पहले से अनारक्षित सीटों की संख्या 1475 है. इसमें ओबीसी का आरक्षण समाप्त होने के बाद कुल अनारक्षित सीटों की संख्या बढ़कर 1821 हो गयी है. इस परिवर्तन के बाद भी जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को मिला कर कुल 1106 सीटें आरक्षित श्रेणी की रहेंगी.

OBC का अनारक्षित खत्म, ओपेन कटेगरी सीट जाना जाएगा

पंचायती राज विभाग की नयी अधिसूचना (अधिसूचना संख्या 685, दिनांक एक अप्रैल 2022) के मुताबिक, ओबीसी आरक्षण समाप्त होने के बाद इसको अनारक्षित के बदले खुली श्रेणी की सीटें (ओपेन कटेगरी सीट) के रूप में जाना जायेगा. इस पर सभी जाति एवं धर्म के लोग चुनाव लड़ सकेंगे. लेकिन, यहां पूर्व में पंचायत की जो सीटें ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था, वहां से महिला ही लड़ेगी, लेकिन वह सीट अनारक्षित रहेगी.

गढ़वा प्रमुख का पद महिला के लिए रिजर्व

मालूम हो कि गढ़वा जिले में जिला परिषद की कुल 25 सीटें हैं. इनमें से पहले ओबीसी के लिए एक महिला आरक्षित को मिलाकर कुल दो सीटें आरक्षित थी. इसी तरह पंचायत समिति सदस्य की कुल 245 सीटों में से 26 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित थी. इनमें 17 पर महिलाओं को आरक्षण मिला था. मुखिया के कुल 189 सीट में से ओबीसी के लिए 20 सीटें आरक्षित थी. इनमें 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी. वहीं, वार्ड पार्षदों के जिले में कुल 2448 सीटें हैं, इसमें ओबीसी के लिए 297 सीट रिजर्व थी. इसमें से 183 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं. इसके अलावे ओबीसी को आरक्षण नहीं दिये जाने की वजह से गढ़वा प्रमुख का पद भी अनारक्षित हो गया है, लेकिन यह पूर्व की तरह महिला के लिए रिजर्व रहेगी. गढ़वा जिले में प्रमुख के कुल 20 पद में से एकमात्र गढ़वा प्रखंड में ही प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित था.

Also Read: Jharkhand Panchayat Chunav: 9077 पदों पर OBC का आरक्षण खत्म, जानिए कितनी बढ़ी अनारक्षित सीटों की संख्या

अनुसूचित जाति और अनूसचित जनजाति का आरक्षण पूर्ववत रहेगा

गढ़वा जिले में अनुसूचित जाति और अनूसचित जनजाति का आरक्षण पूर्व की तरह ही बनी रहेगी. यहां अनुसूचित जाति के लिए कुल 679 सीटें आरक्षित हैं, जबकि अजजा के लिए 427 सीटें आरक्षित है. अजा के लिए कुल आरक्षित सीटों में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, बीडीसी के 59, मुखिया के 45 तथा वार्ड पार्षद के लिए 564 सीटें आरक्षित हैं. इसके अलावे प्रमुख के पांच पद भी आरक्षित हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 427 आरक्षित पदों में से 351 वार्ड पार्षद के, 29 मुखिया के, 38 पंचायत समिति सदस्य के, 4 जिला परिषद सदस्य के तथा प्रमुख के 5 पद आरक्षित हैं.

रिपोर्ट : पीयूष तिवारी, गढ़वा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola