Jharkhand News : नाबालिग लड़की का सिर कटा शव जंगल से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Jharkhand News : खरसावां (शचीन्द्र कुमार दाश) : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर स्थित कांकी नाला के पास जंगल से कुचाई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का सिर कटा शव बरामद किया है. नाबालिग की गर्दन काट दी गयी है. इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. जंगल में लकड़ी चुनने गये लोगों ने शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग पर स्थित कांकी नाला के पास जंगल से कुचाई पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का सिर कटा शव बरामद किया है. शुक्रवार को जंगल में लकड़ी चुनने गये लोगों ने शव को देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद कुचाई पुलिस ने कांकी नाला से करीब आधा किमी दूर घने जंगल में पहुंच कर शव को बरामद किया.
दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक के नेतृत्व में आस पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, परंतु नाबालिग का सिर नहीं मिला. दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक ने प्रथम दृष्टया नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी. दलभंगा ओपी प्रभारी ओपी रजक ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. पुलिस हर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए