Live Updates

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में 36,857 लोग कोरोना के संक्रमण की चपेट में, 397 की हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में शनिवार (29 अगस्त, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,044 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गयी. झारखंड में शनिवार को सबसे ज्यादा 234 कोरोना पॉजिटिव केस पूर्वी सिंहभूम जिला में मिले. रांची में 139 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. बोकारो में 41, चतरा में 41, देवघर में 28, धनबाद में 19, दुमका में 65, गिरिडीह में 78, गढ़वा में 19, गोड्डा में 42, गुमला में 11, हजारीबाग में 41, जामताड़ा में 1, खूंटी में 42, कोडरमा में 35, लोहरदगा में 1, पाकुड़ में 8, पलामू में 46, रामगढ़ में 31, साहिबगंज में 26, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 15 और पश्चिमी सिंहभूम में 28 लोग कोरोना से संक्रमित मिले. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में शनिवार की रात 8 बजे तक 1,242 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 1,071 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी. 148 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. रिम्स में ही 30 लोग इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हैं. रांची में 46, बोकारो में 41 और रामगढ़ में 31 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1137 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35813 हो गयी है. 11 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 389 हो गया है. 639 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में 24138 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 11286 हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड में 36,857 लोग कोरोना के संक्रमण की चपेट में, 397 की हो गयी मौत

झारखंड में अब तक 36,857 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आये हैं. इनमें से 397 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें शनिवार को हुई 7 लोगों की मौत शामिल है. राज्य में अब तक 25,103 लोगों ने कोरोना के संक्रमण को मात दी है. इस तरह राज्य में कोरोना के 11,357 एक्टिव केस हैं.

पूर्वी सिंहभूम, चतरा, पलामू, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से 7 लोगों की मौत

झारखंड के 5 जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 7 लोगों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम जिला में हुई. चतरा, पलामू, रांची और पश्चिमी सिंहभूम में भी एक-एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

17 जिला के 845 लोगों ने दी कोरोना को मात

झारखंड के 17 जिला के 845 लोगों ने कोरोना को मात दी. सबसे ज्यादा 319 लोग रांची में ठीक हुए हैं. चतरा में 10, देवघर में 25, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 168, गढ़वा में 10, गोड्डा में 7, गुमला में 29, गिरिडीह में 74, हजारीबाग में 29, खूंटी में 33, कोडरमा में 2, पाकुड़ में 10, पलामू में 35, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 63 लोग ठीक होकर कोविड-19 अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर से अपने घर गये.

झारखंड के 23 जिला में 1044 पॉजिटिव केस

झारखंड में शनिवार को सबसे ज्यादा 234 कोरोना पॉजिटिव केस पूर्वी सिंहभूम जिला में मिले. रांची में 139 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. बोकारो में 41, चतरा में 41, देवघर में 28, धनबाद में 19, दुमका में 65, गिरिडीह में 78, गढ़वा में 19, गोड्डा में 42, गुमला में 11, हजारीबाग में 41, जामताड़ा में 1, खूंटी में 42, कोडरमा में 35, लोहरदगा में 1, पाकुड़ में 8, पलामू में 46, रामगढ़ में 31, साहिबगंज में 26, सरायकेला में 53, सिमडेगा में 15 और पश्चिमी सिंहभूम में 28 लोग कोरोना से संक्रमित मिले.

झारखंड में कोरोना के 1,044 नये केस, 7 लोगों की हुई मौत

झारखंड में शनिवार (29 अगस्त, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,044 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गयी.

झारखंड में 6 अस्पतालों को रैपिड एंटीजन टेस्ट की सरकार ने दी अनुमति

झारखंड सरकार ने राज्य के 6 अस्पतालों को रैपिड एंटीजन टेस्ट की अनुमति दी है. जिन अस्पतालों को अनुमति दी गयी है, उनमें तीन रांची के और तीन कोल्हान के हैं. रांची में राज अस्पताल, सेंटेविटा और मेदांता हॉस्पिटल को टेस्ट की अनुमति दी गयी है. वहीं, जमशेदपुर में टाटा मोटर्स अस्पताल, टाटा मेन हॉस्पिटल और सरायकेला-खरसावां जिला के ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को यह अनुमति दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola