कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पहुंचा लोहरदगा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- मंहगाई की मार से त्रस्त है हर तबके के लोग

Updated at : 17 Nov 2021 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पहुंचा लोहरदगा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- मंहगाई की मार से त्रस्त है हर तबके के लोग

केंद्र सरकार की नीतियों की खामियां बताने और इस समस्या से उबारने के उद्देश्य से कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पहुंचा लोहरदगा. इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

Jharkhand News (लोहरदगा) : बढ़ती महंगाई के खिलाफ झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को लोहरदगा जिला के अरु पंचायत से कांग्रेस का जन जागरण अभियान शुरू हुआ जो वनांचल चौक तक पहुंचा. मौके पर झाररखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

श्री ठाकुर ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है. केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में दिनों- दिन सभी जरूरत की चीज जैसे खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस का दाम लगातार बढ़ रहा है. कांग्रेस आम आदमी के साथ है. महंगाई के खिलाफ प्रदेश में सभी जगहों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जन- जागरण अभियान लगातार किया जा रहा हे. इस जन- जागरण के माध्यम से आमलोगों तक पहुंचने के एक मौका है.

Also Read: Jharkhand News: लोहरदगा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने की जतायी इच्छा

मौके पर उपस्थित झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने भी पदयात्रा कार्यक्रम में महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, मांडर विधायक बंधु तिर्की के अलावे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, नेसार अहमद, प्रखंड अध्यक्ष जमील अंसारी, जयनाथ साहू, प्रकाश उरांव, सौकत अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, जीतराम उरांव, लीला देवी, सरिता देवी, ललिता उरांव, सरिता शाहदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola