Jharkhand News 16 May 2020 : बंद हुई एक रुपया में महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा, पढ़ें झारखंड की Top 5 खबरें

Updated at : 16 May 2020 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News 16 May 2020 : बंद हुई एक रुपया में महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा, पढ़ें झारखंड  की Top 5 खबरें

राज्य सरकार ने केवल एक रुपया में महिलाओं के नाम 50 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की सुविधा वापस ले ली है. कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न हुए आर्थिक कारणों के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. वहीं झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार बढ़ गयी है. खासकर एक मई के बाद से. एक मई के पहले राज्य में कुल 110 मरीज थे. 31 मार्च को रांची में पहला केस मिला था. हिंदपीढ़ी की एक मलेशियाई महिला पॉजिटिव मिली थी. एक और खबर आ रही है जिसमें लॉकडाउन के बीच दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के मुद्दे पर अब केंद्र और राज्य सरकार में तकरार शुरू हो गयी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल झारखंड सरकार पर ट्रेन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं.आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार बढ़ गयी है. खासकर एक मई के बाद से. एक मई के पहले राज्य में कुल 110 मरीज थे. 31 मार्च को रांची में पहला केस मिला था. हिंदपीढ़ी की एक मलेशियाई महिला पॉजिटिव मिली थी.

Also Read: एक मई के बाद झारखंड में कोरोना संक्रमण की दर हुई दोगुनी

राज्य सरकार ने केवल एक रुपया में महिलाओं के नाम 50 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की सुविधा वापस ले ली है. कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न हुए आर्थिक कारणों के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है.

Also Read: एक रुपया में अब नहीं होगी महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री

लॉकडाउन के बीच दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के मुद्दे पर अब केंद्र और राज्य सरकार में तकरार शुरू हो गयी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल झारखंड सरकार पर ट्रेन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं.

Also Read: रेल मंत्री को सीएम का जवाब : झारखंड ने ही सबसे पहले मांगी थी ट्रेन

गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश से झारखंड आने के लिए प्रवासी मजदूर बेचैन हैं. हिमाचल सरकार प्रवासियों को झारखंड भेजने का उपाय भी करना चाहती है, लेकिन इसे लेकर झारखंड से अब तक सहमति नहीं मिली हैं.

Also Read: झारखंड आने को बेचैन हैं प्रवासी, हिमाचल के सीएम ने लिखा पत्र : निशिकांत

कोरोना से जंग में रांची के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीत जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार 15 मई को 11 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये. इन 11 मरीजों के ठीक होने से अब रांची जिले में कोरोना के सिर्फ 28 एक्टिव केस रह गये हैं.

Also Read: कोरोना संक्रमित मरीजों में 72 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola