Jharkhand Crime News : मानव तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस पर साहिबगंज के रांगा में ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचा कर भागी पुलिस

Updated at : 16 Jun 2021 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : मानव तस्करों को पकड़ने गयी पुलिस पर साहिबगंज के रांगा में ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचा कर भागी पुलिस

Jharkhand Crime News (पतना, साहिबगंज) : मानव तस्करी के दो आरोपी के खिलाफ वारंट जारी होने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए साहिबगंज जिला अंतर्गत तिलभिट्टा संताली गांव पहुंची रांगा थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने तीर-धनुष, गुलेल, लाठी व ईंट, पत्थर से हमला कर दिया. घटना मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे की है. ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस किसी तरह मौके से जान बचाकर भागी. वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस की जीप को रात भर अपने कब्जे में रखा और गांव के बाहर देर रात तक पहरा देकर पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया.

सुबह SDPO के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस पहुंची

बुधवार की सुबह बरहरवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा, पतना अंचलाधिकारी अधिकारी सुमन कुमार सौरभ, बरहरवा इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के अलावा बरहेट इंस्पेक्टर, बरहरवा थाना, कोटालपोखर थाना, बरहेट थाना, रांगा थाना, तीनपहाड़ थाना व जिला से अतिरिक्त पुलिस बल तिलभिट्टा गांव पहुंची. तब सभी ग्रामीण गांव से फरार हो गये. पुलिस जीप लेकर थाने आयी. ग्रामीणों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है. ग्रामीणों ने मानव तस्करी की आरोपी सावित्री कर्मकार एवं घीसू सोरेन को भगा दिया है.

Also Read: गलवान घाटी में शहीद हुए साहिबगंज के कुंदन की याद में डिहारी में बनेगा शहीद स्मारक, विधायक और डीसी ने रखी आधारशिला
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : SDPO

इस संबंध में बरहरवा SDPO पीके मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा रांगा थाना पुलिस पर हमले में पुलिस जवानों को हल्की चोट लगी है. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस पर हमला करने के बाद आरोपी को छुड़ा ले जाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रांगा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola