महगामा जलापूर्ति योजना में भारी गड़बड़ी, ACB ने 12 इंजीनियर और एक ठेकेदार पर दर्ज की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2022 1:59 PM
महगामा जलापूर्ति योजना में वित्तीय गड़बड़ी पर एसीबी ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जिसमें 12 इंजीनियर और 1 ठेकेदार है. जांच में एसीबी ने पाया कि योजना 1.64 करोड़ थी, लेकिन निर्माण कार्य आंशिक रूप से किया गया
रांची : महगामा, पत्थरगामा एवं बसंतराय ग्रामीण जलापूर्ति योजना में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर एसीबी ने जांच में दोषी मिले 13 लोगों पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है. केस एसीबी की जांच रिपोर्ट पर सरकार की अनुमति से दर्ज किया गया. जिनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है,
उनमें तत्कालीन कार्यपालक अभियंता डीएन प्रसाद, एसके शर्मा, शंकर पासवान, तत्कालीन सहायक अभियंता रास बिहारी सिंह, देवानंद सिंह, नीलम कुमार, रतन कुमार सिंह व रामदेव यादव, तत्कालीन कनीय अभियंता महेंद्र प्रधान, रामानंद मंडल, जेपी सिंह, ठेकेदार संजीव कुमार और पूर्व कनीय अभियंता मनोज कुमार शामिल हैं.
जांच में एसीबी ने पाया कि योजना 1.64 करोड़ थी, लेकिन निर्माण कार्य आंशिक रूप से किया गया. ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए प्राक्कन की राशि बढ़ायी गयी थी. जिसका अंतर जांच में करीब 69 लाख पाया गया. इसके बाद 24 अप्रैल 2020 को एसीबी ने विभाग को रिपोर्ट भेजकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति मांगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










