Jharkhand Crime News : झारखंड के लोहरदगा में पति ने हथौड़े से वारकर पत्नी को मार डाला, घर में रखे शव की ग्रामीणों को ऐसे लगी भनक, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 15 Mar 2021 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड के लोहरदगा में पति ने हथौड़े से वारकर पत्नी को मार डाला, घर में रखे शव की ग्रामीणों को ऐसे लगी भनक, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, Lohardaga News, लोहरदगा न्यूज (गोपीकृष्ण) : झारखंड के लोहरदगा जिले में पति ने अपनी पहली पत्नी की हथौड़े और कुदाल से वारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद पति शव को घर में छोड़कर दरवाजे में ताला लगाकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित कानी टोला में सच्चू महतो ने अपनी पहली पत्नी सीता देवी की हथौड़े और कुदाल से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर में छोड़कर बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर भाग निकला. ये घटना रविवार देर रात की है.

Also Read: Jharkhand News : लोहरदगा में कोयले व लकड़ी का विकल्प इको फ्रैंडली ब्रिकेट हो रहा तैयार, ग्रामीणों को हो रही आमदनी, नये रोजगार से रुकेगा पलायन

इस वारदात की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. आज सोमवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: LPG Price In Jharkhand : झारखंड में घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत, पढ़िए एक महीने में कितना बढ़ा दाम, किस जिले में कितना है मूल्य

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola