Jharkhand Crime News: मजदूरी कर घर लौट रही युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, दो आरोपी अरेस्ट

Jharkhand Crime News: हजारीबाग के कोर्रा थाना की पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर लगाये गए आरोप सही पाये गये हैं. मृतका के परिजनों की निशानदेही पर छापामारी की गयी. युवती के साथ दुष्कर्म करने व हत्या के आरोपी विमल कुमार और राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग शहर के मटवारी मोहल्ले की युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कोर्रा स्थित पकाही तालाब में डाल दिया गया. शनिवार की सुबह युवती का शव पकाही तालाब से मिला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों विमल कुमार और राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतका मजदूरी कर शाम को घर लौट रही थी. इसी दौरान युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी.
गहन पूछताछ में दुष्कर्म व हत्या का खुलासा
हजारीबाग में दो युवकों ने मजदूरी कर घर लौट रही एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, इसके बाद युवती के शव को छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया. मृतका के परिजनों ने इन दोनों युवकों विमल कुमार और राजा कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्रा थाना की पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर लगाये गए आरोप सही पाये गये हैं. मृतका के परिजनों की निशानदेही पर छापामारी की गयी. युवती के साथ दुष्कर्म करने व हत्या के आरोपी विमल कुमार और राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष युवती से दुष्कर्म करने बाद हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से तालाब में डाल देने का खुलासा किया है.
मजदूरी कर घर लौट रही थी युवती
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन की तरह वह मजदूरी कर शाम को घर लौट रही थी. इसी क्रम में दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और दुष्कर्म किया. हल्ला करने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसे पीटा और उसकी हत्या कर दी. थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा.
रिपोर्ट : शंकर प्रसाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




