Jharkhand Crime News : हजारीबाग के चौपारण में दिन-दहाड़े युवा व्यवसायी से 7 लाख की लूट, CCTV फुटेज से खंगाले जा रहे हैं सुराग

Updated at : 22 Jun 2021 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : हजारीबाग के चौपारण में दिन-दहाड़े युवा व्यवसायी से 7 लाख की लूट, CCTV फुटेज से खंगाले जा रहे हैं सुराग

Jharkhand Crime News (चौपारण, हजारीबाग) : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखंड के NH-2 पर मंगलवार को अज्ञात लुटेरों ने दिन-दहाड़े युवा व्यवसायी अरुण कुमार गुप्ता से सात लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. जानकारी मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. दुकान में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है.

घटना उस समय हुई जब हर दिन की भांति नमोकार ट्रेडर्स रोहित जैन के स्टॉप से राशि को स्कूटी की डिक्की में लेकर बरही जा रहा था. इसी बीच दो बाइक पर सवार अज्ञात तीन लुटेरों ने अरुण के स्कूटी में पीछे से धक्का मार दिया. धक्का मारने के कारण अरुण असंतुलित होकर गिर पड़ा. उसके बाद उसे मारपीट करते हुए लुटेरे रोड़ के नीचे तरफ झाड़ी में स्कूटी सहित ले गये. अरुण को मारपीट कर अचेत कर दिया. फिर डिक्की में रखे रुपये को लेकर फरार हो गया.

काफी देर से मिली सूचना

सूचना पाते ही थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक काफी देर हो चुकी थी. लुटेरे फरार हो चुके थे. स्कूटी घटनास्थल पर ही पड़ी थी. घायल अरुण को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : लूट और अपहरण की योजना बनाते रामगढ़ के गोला में 4 क्रिमिनल गिरफ्तार, नकदी समेत हथियार बरामद
पहले मारपीट किया फिर रुपया लेकर हो गया फरार

इलाजरत अरुण ने बताया कि लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया. स्कूटी से गिरते ही उसके साथ मारपीट किया और फिर स्कूटी में रखे रुपये को लेकर अपराधी फरार हो गया. इस बात की जानकारी उन्होंने रोहित जैन के छोटे भाई को दिया. तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस संबंध में डीएसपी नाजीर अख्तर ने बताया कि दुकान में लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. अरुण करीबन 12.35 बजे चौपारण से रुपया लेकर बरही के लिए निकला है. पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola