झारखंड की तीरंदाज कमोलिका व अंकिता को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित, बोले- एकलव्य स्कूल में पढ़ाई के साथ तीरंदाजी होगा अनिवार्य
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jul 2021 6:59 PM
Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की ओर से खरसावां के खेलारीसाही स्थित दामादिरी मैदान में वर्ल्ड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाजों को सम्मानित किया गया. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी कोमालिका बारी व अंकिता भगत के साथ- साथ प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो, ओलिंपियन लक्ष्मी रानी मांझी, तीरंदाज दीपिका कुमारी के प्रारंभिक कोच रहे बीएस राव और हिमांशु मोहंती को भी सम्मानित किया.
Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की ओर से खरसावां के खेलारीसाही स्थित दामादिरी मैदान में वर्ल्ड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाजों को सम्मानित किया गया. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी कोमालिका बारी व अंकिता भगत के साथ- साथ प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो, ओलिंपियन लक्ष्मी रानी मांझी, तीरंदाज दीपिका कुमारी के प्रारंभिक कोच रहे बीएस राव और हिमांशु मोहंती को भी सम्मानित किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे तीरंदाजों ने विश्व विजेता बन कर यह साबित कर दिया कि संघर्ष इस माटी में है. उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल प्रखंडों में अगले तीन साल के दौरान 600 एकलव्य विद्यालय खोले जायेंगे. जहां चार तरह के खेलों के साथ-साथ 12वीं तक की पढ़ाई व आवास की व्यवस्था रहेगी. इन एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी को अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने विशेषकर तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखंड की उपलब्धियों की सराहना की.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारा लक्ष्य ओलिंपिक में पदक हासिल करना है. अंतरराष्ट्रीय क्षितिज में परचम लहरा कर तीरंदाजों ने देश का मान बढ़ाया है. तीरंदाज दीपिका कुमारी ने इसी माटी से तीरंदाजी की शुरुआत करते हुए आज तीरंदाजी में विश्व में शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तीरंदाजों को तरास कर आगे प्रोत्साहित किया जायेगा.
Also Read: पंचायत चुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला में मंथन शुरू, 10 दिनों में वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने का निर्देशद्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं विश्व विजेता टीम के कोच पूर्णिमा महतो ने महामारी में संघर्ष के बावजूद अपने खिलाड़ियों द्वारा लक्ष्य को साधने की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जो भी कुछ कमियां रह गयी है, उसे आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. इससे प्रदर्शन और बेहतर होगा.
वहीं, भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमंत मोहंती ने कहा कि सरायकेला-खरसावां की माटी निश्चित रूप से तीरंदाजी के मामले में काफी उर्वरक है. यहां से निकले तीरंदाजों ने देश-विदेश में अपने प्रतिभा का लौहा मनवाया है. उन्होंने अब तक की उपलब्धियों को भी कार्यक्रम में रखा.

सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की ओर से खरसावां के खेलारीसाही स्थित दामादिरी मैदान में वर्ल्ड अर्चेरी में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाजों को सम्मानित किया गया. इस दौरान विश्व खेल पत्रकार दिवस के अवसर पर प्रभात खबर के पत्रकारों को भी सम्मानित किया. कार्यक्रम में विश्व विजेता दीपिका कुमारी को शिक्षा देने वाली राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, खरसावां की शिक्षिका पंकजिनी दास, उमा कुमारी, सुजाता दास एवं सुष्मिता दास भी शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
Also Read: तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो के जमशेदपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत, आर्चरी संघ ने किया सम्मानित
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ओलिंपिक में टीम इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया. सभी ने एक बोर्ड में हस्ताक्षर किये. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, गणेश महाली, उदय सिंह देव, विजय महतो, प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार, सुमित कुमार मिश्रा, उत्तम कुमार मिश्रा, अजय मिश्रा, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, रामानाथ महतो, अभिषेक आचार्य, अमित केशरी, मोहम्मद मुजाहिद खान सहित कई लोग उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










