Janmashtami 2021 Aarti: आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...ये आरती पढ़े बिना पूजा रहेगी अधूरी

Updated at : 30 Aug 2021 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Janmashtami 2021 Aarti: आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की...ये आरती पढ़े बिना पूजा रहेगी अधूरी

Aarati kunj bihari kee: आज कृष्ण जन्माष्टमी है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा विधि-विधान से की जाती है. इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त दिन सोमवार यानि आज है. इस दिन कृष्ण भक्त तरह-तरह से भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं.

विज्ञापन

Aarati kunj bihari kee: आज कृष्ण जन्माष्टमी है. इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा विधि-विधान से की जाती है. इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त दिन सोमवार यानि आज है. इस दिन कृष्ण भक्त तरह-तरह से भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. कोई निर्जल व्रत रहता है तो कोई कृष्ण नाम की माला का जाप करता है, इसके साथ ही छप्पन भोग लगाते हैं, तो कुछ भक्त रात्रि जागरण करते है. भगवान कृष्ण का पूजन कर आरती गा कर उनकी स्तुति करने की मान्यता है. इस दिन भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए और आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की आरती करना चाहिए….

श्री कृष्ण भगवान की आरती

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला,

बजावै मुरली मधुर बाला ।

श्रवण में कुण्डल झलकाला,

नंद के आनंद नंदलाला ।

गगन सम अंग कांति काली,

राधिका चमक रही आली ।

लतन में ठाढ़े बनमाली

भ्रमर सी अलक,

कस्तूरी तिलक,

चंद्र सी झलक,

ललित छवि श्यामा प्यारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै,

देवता दरसन को तरसैं ।

गगन सों सुमन रासि बरसै ।

बजे मुरचंग,

मधुर मिरदंग,

ग्वालिन संग,

अतुल रति गोप कुमारी की,

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

जहां ते प्रकट भई गंगा,

सकल मन हारिणि श्री गंगा ।

स्मरन ते होत मोह भंगा

बसी शिव सीस,

जटा के बीच,

हरै अघ कीच,

चरन छवि श्रीबनवारी की,

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन