PHOTOS: जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 22 फरवरी से हो रहा शुरू, जानें कब तक चलेगा और क्या है थीम

Published by : Shweta Pandey Updated At : 23 Feb 2024 12:06 PM

विज्ञापन

Jaisalmer Desert Festival 2024: राजस्थान में जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल, जिसे मरू महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है 22 फरवरी से शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कब तक चलेगा और थीम...

विज्ञापन
undefined

Jaisalmer Desert Festival 2024: राजस्थान अपनी संस्कृति, जायकेदार खानपान, अनूठी विरासत और रंगारंग उत्सवों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. ठंड में यहां कई तरह के फेस्टिवल्स का आयोजन भी होता है. इसी कड़ी में यहां जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल, जिसे मरू महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है 22 फरवरी से शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कब तक चलेगा जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल और इसका थीम क्या है.

undefined
जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल कब तक चलेगा

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल (मरु महोत्सव) की शुरुआत 22 फरवरी से हो रही है, जो 24 फरवरी तक रहेगा. इसका आयोजन सम गांव के पास स्थित लखमना ड्यून्स में होगा.

undefined
क्या है जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल की थीम

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल की इस साल की थीम ‘Back To The Desert’ है. इसकी शुरुआत लक्ष्मीनाथ मंदिर में शोभायात्रा के साथ होगी.

undefined
क्या है कार्यक्रम में खास

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में आपको ऊंट पोलो और ऊंट दौड़ देखने को मिलेगा. इसके साथ ही जिमनास्टिक ऊंट की पीठ पर बैठकर कलाबाजियां भी करते नजर आएंगे.

undefined

वहीं इस फेस्टिवल में पंगड़ी बांधने, सबसे लंबी मूंछ और मिस्टर डेजर्ट जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी.

undefined

बता दें यहां आप राजस्थान के लाजवाब जायके का स्वाद, हाथ की बनी चीज, हॉट एयर बैलून, पैराशूटिंग, जॉर्बिंग बॉल, क्वाड बाइकिंग आदि का आनंद उठा सकेंगे.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola