सहरसा में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, वृद्ध को पीटकर मार डाला

Updated at : 09 Jun 2022 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, वृद्ध को पीटकर मार डाला

सहरसा के एक गांव में वृद्ध को पति पत्नी के झगड़े के बीच में जाना महंगा पड़ गया. अपने पड़ोस में हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने पहुंचे वृद्ध की डंडे से सर पर चोट लगने से मौत हो गई.

विज्ञापन

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में पदमपुर के वार्ड नंबर आठ में पति-पत्नी के आपसी विवाद में एक वृद्ध बीच बचाव करने गया तो उसकी पीटकर हत्या कर दी गयी. भविचंद्र यादव के पुत्र पप्पू यादव का अपनी पत्नी के साथ किसी मसले को लेकर आपसी विवाद हाे रहा था. इसमें गाली-गलौज भी हो रही था.

डंडा से प्रहार

झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी लक्ष्मी यादव (65) झगड़ा शांत कराने आयें. इस बीच पप्पू यादव डंडा लेकर पत्नी को मारने दौड़ा. पत्नी भागकर वृद्ध के पीछे जाकर छिप गयी और जान बचाने की गुहार लगाने लगी तो आक्रोशित पति ने पत्नी पर जोर से डंडा से प्रहार किया, पर वह डंडा बीच-बचाव कर रहे वृद्ध के सिर पर लग गया. इसमें वृद्ध का सिर फट गया. जिसके बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे सहरसा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

महिला का पति शराबी है

जिस महिला को वृद्ध बचा रहें थे उसका मायका पदमपुर गांव के ही वार्ड नंबर 9 में है. पिता का नाम ओपीन यादव है. महिला की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी. महिला का पति शराबी है और उसका किसी दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग भी चल रहा है. इस बात का विरोध पत्नी बराबर करती थी. बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसी में बीच बचाव करने आये वृद्ध के सिर पर डंडे के प्रहार से चोट लगी और उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही बिहरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा.

इलाज के दौरान मौत

थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में महिला का बचाव कर रहे वृद्ध को गंभीर चोट लग गयी थी. उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है. पुलिस मामले के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola