International Women's Day 2021 : घर से लेकर विधानसभा तक बड़कागांव की महिलाएं बखूबी संभाल रही जिम्मेदारी

Updated at : 07 Mar 2021 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
International Women's Day 2021 : घर से लेकर विधानसभा तक बड़कागांव की महिलाएं बखूबी संभाल रही जिम्मेदारी

International Women's Day 2021, Jharkhand News, Hazaribagh News, बड़कागांव न्यूज : एक वक्त था जब बड़कागांव की महिलाएं घर की देहली से बाहर नहीं निकलती थी. रूढ़िवादी सिद्धांतों के कारण महिलाएं पुरुषों पर ही आश्रित थी. इनकी जिंदगी घुटन भरी थी. शोषण के इन शिकंजे में खामोश जिंदगी बिता रही थी, लेकिन वक्त बदलता गया. समाज शिक्षित होता चला गया. महिलाएं शिक्षा में भी तेजी आयी. अब इस तरह की बेटियों को बेटे की तरह अधिकार देने के बाद उनमें बदलाव आने लगी. शिक्षा के साथ राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक क्षेत्र आदि सभी में महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तीकरण की ओर बखूबी देखा जा रहा है.

विज्ञापन

International Women’s Day 2021, Jharkhand News, Hazaribagh News, बड़कागांव न्यूज (संजय सागर) : एक वक्त था जब बड़कागांव की महिलाएं घर की देहली से बाहर नहीं निकलती थी. रूढ़िवादी सिद्धांतों के कारण महिलाएं पुरुषों पर ही आश्रित थी. इनकी जिंदगी घुटन भरी थी. शोषण के इन शिकंजे में खामोश जिंदगी बिता रही थी, लेकिन वक्त बदलता गया. समाज शिक्षित होता चला गया. महिलाएं शिक्षा में भी तेजी आयी. अब इस तरह की बेटियों को बेटे की तरह अधिकार देने के बाद उनमें बदलाव आने लगी. शिक्षा के साथ राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक क्षेत्र आदि सभी में महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तीकरण की ओर बखूबी देखा जा रहा है.

50 फीसदी महिलाएं हैं टीचर्स

बड़कागांव प्रखंड में वर्तमान 13 मुखिया, 13 पंचायत समिति सदस्य एवं 123 वार्ड सदस्य है. यहां वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद एवं विधायक के पद पर महिला ही काबिज है. इतना ही नहीं बड़कागांव क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में 50 फीसदी महिला टीचर्स है. खेत- खलिहान से लेकर घर और बाहर सभी जगह महिलाओं की अहम भूमिका है. खेतों में भी इनकी भागीदारी है. बड़कागांव के बाजार में 70 फीसदी महिलाएं सब्जियां एवं अनाज का क्रय- विक्रय में शामिल है.

विधायक अंबा प्रसाद : झारखंड राज्य में सबसे कम उम्र के विधायक अंबा प्रसाद पहली बार विधायक बनी. यह विस्थापन से लेकर महिला उत्थान तक कार्य करते नजर आती हैं.

जिप अध्यक्ष सुशीला देवी : बड़कागांव के चेपाकलां निवासी सुशीला देवी वर्ष 2015 में जिला परिषद के अध्यक्ष बनी. वह सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में काम करती नजर आती है.

Also Read: International Women’s Day 2021 : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की गरीब विधवाओं को सौगात, अंबा सशक्तीकरण अभियान से महिला, विधवा एवं युवाओं को मिलेगा रोजगार

बड़कागांव प्रमुख राजमणि देवी : बड़कागांव प्रमुख सह अंगों पंचायत निवासी राजमणि देवी वर्ष 2015 में प्रमुख बनी. इनके नेतृत्व में पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण हुआ. स्कूलों का स्थापना हुआ .

रीमा मिश्रा : बड़कागांव के लंगातू निवासी रीमा मिश्रा पति विनय मिश्रा चाणक्य आईएएस एकेडमी हजारीबाग और रांची में स्थापना कर संचालित कर रही है. इस एकेडमी के माध्यम से क्षेत्र के दर्जनों युवक- युवतियां आज बीडीओ व सीओ के पद पर कार्यरत हैं.

बड़कागांव की पूनम देवी सिलाई- कढ़ाई कर देहात क्षेत्रों की युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम करती है. बड़कागांव के सांढ़ लीलावती कुमारी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन के पद पर बालिकाओं को शिक्षित कर रही है. इसके अलावा इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में रेखा सोनी कौटिल्य महिला कॉलेज में कविता कुमारी ,बीएम मेमोरियल स्कूल में पूनम कुमारी, उप प्राचार्य के पद पर विद्यार्थियों को शिक्षित कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola