कोलकाता में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम का होगा उद्घाटन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम का उद्घाटन होने जा रहा है. राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा महानगर के अलीपुर में शंख के डिजाइन का नया ऑडिटोरियम बनाया गया है, जिस पर लगभग 440 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम का उद्घाटन होने जा रहा है. ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब बस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुमति मिलने का इंतजार है. राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा महानगर के अलीपुर में शंख के डिजाइन का नया ऑडिटोरियम बनाया गया है, जिस पर लगभग 440 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : टेट के वैन्यू फिर बदले, परीक्षार्थियों की बढ़ी मुसीबत
बताया गया है कि इस ऑडिटोरियम की वास्तुकला व इंटिरियर डिजाइन देखने लायक है. गौरतलब है कि वर्ष 2016 में इस धनधान्य ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया था. शंख के आकार का यह ऑडिटोरियम अलीपुर में सौजन्य के ठीक सामने करीब 440 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. मालूम हो कि इस ऑडिटोरियम की ऊंचाई करीब 600 फीट है. लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार इस थियेटर में एक ही छत के नीचे कई कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा है. मुख्य सभागार केंद्र में लगभग 2,000 लोगों के बैठने की सुविधा है. इसके अलावा 540 सीटों का एक और छोटा सभागार है. नुक्कड़ नाटकों के आयोजन के लिए भी अलग से जगह है, जहां 350 दर्शक खड़े होकर कार्यक्रम देख सकते हैं.
Also Read: फाइल रोक रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त हुआ केएमसी, शोकॉज के साथ ही किया जाएगा सस्पेंड
वहीं, इस सभागार के परिसर में एक कन्वेंशन सेंटर भी है. विभिन्न सांस्कृतिक और लोक कला कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार वहां आयोजित किये जायेंगे. सबसे खास बात यह है कि इस ऑडिटोरियम में कलाकारों व मेहमानों के रहने के लिए अलग से आवास भी है. मेहमानों के ठहरने के लिए 36 बेडों की सुविधा वाला सुसज्जित गेस्ट हाउस बनाया गया है. परिसर में एक रेस्तरां और कैफेटेरिया है. सभागार में दो मंजिला कार पार्किंग केंद्र भी बनाया गया है, जहां करीब 300 कारों को रखा जा सकता है.
Also Read: शिक्षक भर्ती घोटाला : 23 लाख ओएमआर शीट में से 8163 के बदले गये नंबर
लोक निर्माण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह ऑडिटोरियम पूरी तरह बन कर तैयार है. अब इंतजार है मुख्यमंत्री से उद्घाटन से तारीख मिलने का. विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बाबत पत्र भी दिया गया है. पहले विश्व बांग्ला कंवेंशन सेंटर, उसके बाद विश्व बांग्ला मेला प्रांगण व अब धनधान्य ऑडिटोरियम के उद़्घाटन से राज्य की गरिमा और बढ़ेगी. उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष देश में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है और इस दौरान बंगाल में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, इसलिए जी-20 के पहले इसका उद्घाटन होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रिपोर्ट : अमर शक्ति कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




