फुटबॉल मैच के दौरान इंडोनिशिया के खिलाड़ी पर गिरी बिजली, हुई मौत, घटना का वीडियो वायरल

Shopian: Pintu Kumar, a Kashmiri Pandit who was shot at by militants, being treated at a hospital, in Jammu and Kashmir’s Shopian district, Tuesday, Aug. 16, 2022. Militants fired upon civilians in an apple orchard in Chotipora area of Shopian district. While Sunil Kumar died, his brother was injured in the incident, according to officials. (PTI Photo) (PTI08_16_2022_000104B)
इंडोनेशिया का एक बहुत दर्दनाक वीडियो सामने आया है. एक फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी पर आसमानी बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.
फुटबॉल के मैदान से एक ऐसी बुरी खबर आई है, जिसने खेल जगत को सदमें में डाल दिया है. मैच के दौरान एक इंडोनेशियाई फुटबॉलर के ऊपर बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पश्चिम जावा के बांडुंग के सिलिवांगी स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेला जा रहा था. मैच के दौरान की सुबांग के सेप्टेन रहरजा नाम के फुटबॉलर पर बिजली गिर गई. इंडोनेशिया के एक न्यूज चैनल के मुताबिक, जब बिजली गिरी तो फुटबॉलर बेहोश हो गया और उसकी सांसे चल रही थीं. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.
Also Read: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, मेजर लीग खिताब जीतकर बनें मोस्ट डेकोरेटेड फुटबॉलर ऑफ ऑल टाइम
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस खौफनाक पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी पर बिजली गिर गई. इस वीडियो में देखा जा सकता है वह फुटबॉलर डिफेंडर के पॉजिशन पर खड़ा था और खेल चल रहा था. उसके साथी खिलाड़ी ने बॉल आगे पास की. फुटबॉलर आगे बढ़ा और उसी समय उसपर बिजली गिर गई. बिजली गिरने का दृष्य वीडियो में साथ-साथ कैद हो गया.
lightning struck a man during a football match in Indonesia 🇮🇩https://t.co/JnRUJSukl1
— Kobbie Mainoo Fans (@KobbeMainoo) February 11, 2024
अस्पताल में हुई मौत
बिजली गिरने के साथ ही वह फुटबॉलर मैदान पर गिर गया. उसके साथी खिलाड़ी उसके पास पहुंचे. अफरा-तफरी के बीच उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार फुटबॉलर ने जो जर्सी पहनी थी वह पूरी तरह झुलस गई थी. जब यह मैच चल रहा था तब हल्की बारिश शुरू हो गई और उसी समय खिलाड़ी पर बिजली गिर गई.
खेल जगत में शोक
इस घटना के बाद कई इंडोनेशियाई टीमों ने शोक जताते हुए मौन रखा. डेली मेल के अनुसार, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) के विश्लेषण में कहा गया है कि जिस बादल से बिजली आई, वह स्टेडियम से सिर्फ 300 मीटर ऊपर था. इंडोनेशिया में पिछले साल भी खेल के दौरान एक फुटबॉलर पर बिजली गिरी थी. उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ था, लेकिन डॉक्टरों ने उस खिलाड़ी की जान बचा ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










