Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 7 दिनों तक नहीं चलेगी गोड्डा-दुमका पैंसेजर ट्रेन, जानें कारण

गोड्डा-जसीडीह रेलखंड पर हंसडीहा से मोहनपुर के बीच नये रेल लाइन को लेकर एक सप्ताह तक गोड्डा-दुमका पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया, वहीं एक ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है. मेंटेनेंस को लेकर गोड्डा-भागलपुर डीएमयू पैसेंजर अब भागलपुर से दिन के 12 बजे खुलेगी.
Indian Railways News: गोड्डा-जसीडीह रेलखंड पर हंसडीहा से मोहनपुर के बीच नये रेल लाइन को बिछाया गया है. इस पर आवागमन जल्दी से चालू हो, इसकी कवायद रेलवे द्वारा की जा रही है. इसको लेकर मालदा डिविजन के द्वारा हंसडीहा-हरलाटांड पर बाकी बचे मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने को लेकर गोड्डा व दुमका से खुलने वाली एक ट्रेन को सात दिनों के लिए कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, एक अन्य ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है. इस संबंध में मालदा डिविजन की ओर से जानकारी दी गयी है.
गोड्डा-भागलपुर डीएमयू पैसेंजर के समय में बदलाव
बताया गया है कि इस रेलखंड पर बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिये गोड्डा-दुमका पैसेंजर का आवागमन दिनांक पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. वहीं, गोड्डा से भागलपुर तक जाने वाली ट्रेन डीएमयू पैसेंजर का आवागमन के समय में बदलाव किया गया है. गोड्डा-भागलपुर पैसेंजर सुबह 6 बजे नियत समय पर गोड्डा से खुलेगी. लेकिन भागलपुर से दिन के 10.45 के बजाय दिन के 12 बजे खुलेगी. रेलवे द्वारा बताया गया है कि कार्य पूरा होने पर नियमित परिचालन शुरू कर दिया जाएगा.
नयी रेल लाइन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
मालूम हो कि हंसडीहा से मोहनपुर के बीच नये रेल लाइन के निर्माण के बाद जिले वासियों को अब जसीडीह व देवघर की यात्रा करने में आसानी होगी. पहले दुमका होते हुए जसीडीह व देवघर की यात्रा तय करनी पड़ती थी. अब आने वाले कुछ दिनों में गोड्डा से देवघर व जसीडीह के बीच सीधी यात्रा करना आसान हो गया है. यह जिले के लिये खुशखबरी से कम नहीं है. अब कम समय में जिलेवासी सीधे देवघर व जसीडीह जा सकेंगे. इस रेलखंड पर परिचालन शुरू करने के लिये सांसद द्वारा रेलवे से लगातार संपर्क साधा गया है. जिसके कारण आज बहुत कम समय में यह संभव हो पाया है. सांसद द्वारा पूर्व के कई मौकों पर घोषणा की जा चुकी है कि जैसे ही गोड्डा का सीधा जुड़ाव देवघर व जसीडीह से होगा, वैसे ही नये यात्री ट्रेनो की संख्या में भी बढोतरी संभव हो सकेगी. इसका सीधा फायदा जिले के लोगो को ही मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




