IAF Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर स्कीम के तहत निकली भर्ती, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri 2023, IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force- IAF) में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है. बताते चलें इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए योग्यता
IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर (अग्निवीरवायु) की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वायुसेना अग्निवीर के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर 27 जुलाई 2023 से उपलब्ध होगा. पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. यहां से जानें अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स
साइंस विषयों के लिए
आवेदक गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। अंग्रेजी में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
या
50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमाधारक
या
फिजिक्स व मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेश्नल विषयों के साथ कम 50 प्रतिशत अंकों से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स.
अभ्यर्थी की न्यूनतम हाइट 152.5 सेंटीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए
सीने का फुलाव 5 सेंटीमीटर अनिवार्य है
वायुसेना अग्निवीर नोटिफिकेशन 2023 जारी होने की तारीख- 11 जुलाई 2023
वायुसेना अग्निवीर 2023 अप्लाई करने करने की शुरुआती तारीख- 27 जुलाई 2023
आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट तारीख- 17 अगस्त 2023
परीक्षा की तारीख- 13 अक्टूबर 2023
पद- 3500
पद का नाम- अग्निवीर एयर इंटेक
आयु- साढ़े 17 से 23 साल
हाईट: 152.5 CMS
सीना: 5 CMS
आधिकारिक वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in
भारतीय सेना में युवाओं को शामिल करने के लिए अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) की शुरुआत की गई है. यह एक सरकारी स्कीम (Government Scheme) है, जिसके तहत आवेदकों को अग्निवीर पद के लिए भर्ती किया जाएगा. इस योजना के तहत केवल भारतीय सेना में ही नहीं, बल्कि एयरफोर्स और इंडियन नेवी में भी भर्ती की जाएगी. हालांकि इनकी भर्ती चार साल के लिए होगी और 4 साल बाद 75 फीसदी युवाओं को घर भेज दिया जाएगा और सिर्फ 25 फीसदी युवाओं को ही स्थायी भर्ती दी जाएगी.
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 17.5 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 23 वर्ष है. साथ ही वह 10वीं का एग्जाम 45 फीसदी अंकों के साथ पास किया हो. इसके अलावा, सभी सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए. आवेदक अगर शाररिक तौर पर मापदंड़ों को पूरा करता है, तो ही वह इस योजना के तहत पात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










