IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, फ्री में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, फ्री में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें

India vs Pakistan World Cup 2023 Live Streaming TV – वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे और पाकिस्तान चौथे पायदान पर है. आज का मैच जीतकर एशियाई महाद्वीप की इन दोनों टीमों के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर काबिज होने का मौका रहेगा. जानते हैं आप यह मुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं

विज्ञापन

India vs Pakistan LIVE Streaming World Cup 2023 : भारत और पाकिस्तान का मैच वर्ल्ड कप 2023 का सबसे हाईवोल्टेज और सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले इस मैच को तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर को खेला जाना था, लेकिन शेड्यूल में बदलाव कर इस मैच को 14 अक्टूबर के दिन, यानी आज खेला जाना तय किया गया. इस मैच का इंतजार दोनों देशों के फैंस के साथ पूरी दुनिया के प्रशंसकों को है. बता दें कि कुछ जियो पॉलिटिकल इश्यूज की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ सालों से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज खेली नहीं गई है. ऐसे में ये दोनों टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ही एक दूसरे के विरुद्ध खेलती नजर आती हैं. वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दोनों टीमों का सफर शानदार रहा है. टीम इंडिया जहां ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हरा चुकी है, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका से जीत हासिल की है. वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो भारत तीसरे और पाकिस्तान चौथे पायदान पर है. वहीं, आज का मैच जीतकर एशियाई महाद्वीप की इन दोनों टीमों के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर काबिज होने का मौका रहेगा. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि दोनों टीमों के लिए आज का यह मैच कितना अहम है. आइए जानते हैं कि आप यह महामुकाबला कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में भारत से कभी नहीं जीता है पाकिस्तान

भारतीय टीम का अब तक वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड रहा है. दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ 7 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. पिछले बार साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में जब भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी, तो उसमें भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 89 रनों से मैच को अपने नाम किया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में 1 लाख से अधिक दर्शक स्टेडियम में पहुंचे हैं.

Also Read: YouTube Shorts से पैसे कैसे कमाएं?

India vs Pakistan ODI World Cup 2023 : फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मैच ?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस महामुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर भी हो रही है. इस मैच को फैंस मोबाइल पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा.

ICC ODI World Cup 2023 Match 12 India vs Pakistan LIVE Streaming in India When Where and How To Watch IND vs PAK Match Free

भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच आज, यानी 14 अक्टूबर शनिवार को खेला जा रहा है.

India Vs Pakistan वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

IND vs PAK वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा?

India vs Pakistan वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच भारतीय समयानुसार 2 बजे से है. वहीं, इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और बाबर, आधे घंटे पहले मैदान पर उतरे.

भारत और पाकिस्तान विश्व कप 2023 का 12वां मैच टीवी पर लाइव टेलिकास्ट कैसे देख सकते हैं?

India vs Pakistan वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.

IND vs PAK वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?

इंडिया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं. वहीं, इस महामुकाबले से जुड़ी हर अपडेट को आप प्रभातखबर डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola