IND vs NZ Semi-Final LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच फ्री में लाइव?

When Where and How To Watch India vs New Zealand Match Today – इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच आज की भिड़ंत बेहद दिलचस्प रहनेवाली है. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां पर देख सकते हैं आप, आइए जानते हैं-
IND vs NZ, ICC World Cup 2023 Semi-final Live Streaming When Where and How To Watch India vs New Zealand Match Today : विश्वकप 2023 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. पांच दिन बाद क्रिकेट जगत को एक नया विश्व विजेता मिल जाएगा. ग्रुप स्टेज की टॉप चार टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने तीसरे विश्वकप खिताब से दो कदम दूर है और यह टीम इस मैच को जीतकर 12 साल बाद विश्वकप फाइनल में प्रवेश करना तो चाहेगी ही, इसके साथ ही न्यूजीलैंड से साल 2019 विश्वकप सेमीफाइनल का हिसाब भी चुकता करना चाहेगी. भारत ने लगातार चार जीत के बाद न्यूजीलैंड की जीत के सिलसिले को तोड़ा था, जब दोनों टीम ग्रुप राउंड में धर्मशाला में भिड़े थे. भारत ने 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था. भारत गेंदबाजी विभाग में ताकतवर रहा है. नॉकआउट मैचों में भले ही न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर भारी है, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विजयी प्रदर्शन करने और 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी.
भारतीय टीम का पलड़ा भारी
साल 2019 में खेले गए पिछले विश्वकप की तरह इस बार भी भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से है. टीम इंडिया को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था. भारत के पास इस बार पिछली हार का हिसाब चुकता करने का बढ़िया मौका है. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही है. उसने अपने सभी नौ मुकाबले एकतरफा ढंग से जीते हैं. टीम इंडिया लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को भी धूल चटा चुकी है. ऐसे में सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस वर्ल्ड कप में शरुआती चार मैच लगातार जीत कर दमदार शुरुआत तो की, लेकिन इसके बाद वह मुश्किल से सेमीफाइनल में पहुंची. इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को कम करके आंकना गलती होगी. हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया पर वह हमेशा हावी रही है. ऐसे में इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच आज की भिड़ंत बेहद दिलचस्प रहनेवाली है. भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां पर देख सकते हैं आप, आइए जानते हैं-
Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ
भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर यानी आज खेला जाएगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा यह मैच डे ऐंड नाइट है. टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा और मैच की पहली गेंद दो बजे फेंकी जाएगी.
वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड वानखेड़े में कैसा है?
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड औसत रहा है. यहां भारतीय टीम ने 21 मैचों में 12 जीत हासिल की है और 9 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड वानखेड़े में अच्छा रहा है. कीवी टीम ने इस मैदान पर तीन मैचों में दो जीत हासिल की है. इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की छह साल पहले भी टक्कर हो चुकी है और इसमें न्यूजीलैंड की टीम विजेता रही थी.
वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
वर्ल्ड कप 2023 के बाकी सभी मुकाबलों की तरह भारत-न्यूजीलैंड के इस सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग भाषाओं के चैनल्स पर किया जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
वर्ल्ड कप 2023 के बाकी सभी मुकाबलों की तरह भारत-न्यूजीलैंड के इस सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी.
वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच को लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच फ्री डीटीएच कनेक्शन पर डीडी स्पोर्ट्स पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, डिज्नी+हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फ्री होगी.
India vs New Zealand, Cricket World Cup 2023, India Squad: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
India vs New Zealand, Cricket World Cup 2023, New Zealand Squad: वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, टिम साउथी, विल यंग, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










