ePaper

सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा : मनोज तिवारी

Updated at : 27 Sep 2023 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा : मनोज तिवारी

तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करने और इसके उन्मूलन का आह्वान करने के बाद बीजेपी, कांग्रेस पर निशाना साध रही है. द्रमुक, दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए का घटक है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को दावा किया कि सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करने वाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) अब राज्यों में भी टिक नहीं पाएगा. बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे तिवारी ने राजधानी रायपुर में विमानतल पर संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह दावा किया. तिवारी ने साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों में सांसदों को मैदान में उतारने की भाजपा की रणनीति से पता चलता है कि पार्टी चुनावों को कितनी गंभीरता से ले रही है. छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए जारी अपनी दूसरी सूची में भाजपा ने सात सांसदों को मैदान में उतारा है. इनमें तीन केंद्रीय मंत्री और एक राष्ट्रीय महासचिव शामिल हैं. कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा के पास विधानसभा चुनावों के लिए चेहरे नहीं हैं इसलिए वह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सांसदों को चुनाव मैदान में उतार रही है. इस बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा, ‘यदि सांसद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि हम चुनावों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. अगर वे (कांग्रेस) सोचते हैं कि हम चुनावों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो यह उनकी रणनीति है.’

मनोज तिवारी बोले- किस आधार पर जीतेगी कांग्रेस

मनोज तिवारी ने कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि वे (कांग्रेस) किस आधार पर जीतेंगे? उन्होंने एक गठबंधन बनाया है, जिसका कहना है कि वह सनातन धर्म को नष्ट कर देगा. सुशासन के मामले में वे (कांग्रेस) बीजेपी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से आगे नहीं हैं. यदि वे सनातन धर्म को नष्ट करने के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे किसी भी राज्य में टिक पाएंगे.’

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: इज्जत बचाने में लगे हैं मोदी-शाह, मनोज तिवारी अपरिपक्व नेता, बोले आनंद शुक्ला

तमिलनाडु के मंत्री ने सनातन धर्म पर कही थी ये बात

तमिलनाडु के मंत्री और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करने और इसके उन्मूलन का आह्वान करने के बाद बीजेपी, कांग्रेस पर निशाना साध रही है. द्रमुक, दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (आईएनडीआईए) का एक घटक है. भाजपा सांसद तिवारी ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि परिवर्तन की लहर राज्य की सड़कों, गांवों और शहरों में साफ महसूस की जा सकती है. उन्होंने कहा कि लोग राज्य में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ स्वेच्छा से खड़े हो रहे हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़: राहुल गांधी ने की ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत, बोले- जातीय जनगणना से क्यों डरते हैं मोदी?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola