ePaper

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: इज्जत बचाने में लगे हैं मोदी-शाह, मनोज तिवारी अपरिपक्व नेता, बोले आनंद शुक्ला

Updated at : 27 Sep 2023 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: इज्जत बचाने में लगे हैं मोदी-शाह, मनोज तिवारी अपरिपक्व नेता, बोले आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनोज तिवारी के ऐसे आचरण से सनातन धर्म पर प्रहार होता है. वह कांग्रेस को शिक्षा देने की कोशिश न करें. वह ऐसे शख्स हैं, जो फूहड़ गाने गाते हैं. वो हमें क्या सनातन की शिक्षा देंगे.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नेता सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को अक्षम और नाकारा करार दिया है. कहा है कि इनकी नाकामियों की वजह से ही बीजेपी को केंद्रीय नेताओं की फौज छत्तीसगढ़ में उतारनी पड़ गई है. बाहर से नेताओं को बुलाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो प्रदेश में पार्टी की इज्जत बचाने में लगे हैं. वहीं, उन्होंने भोजपुरी के लोकप्रिय गायक से नेता बने मनोज तिवारी को अपरिपक्व नेता करार दिया. कहा कि वह अश्लील और भौंडे गाने गाने के लिए जाने जाते हैं. वह ‘बेबी बीयर पीके नाचे…’ जैसे गीत गाते हैं और कांग्रेस को सनातन धर्म की शिक्षा देते हैं. वह राजनीति में अभी अपरिपक्व हैं. उन्हें और परिपक्व होने की जरूरत है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनोज तिवारी के ऐसे आचरण से सनातन धर्म पर प्रहार होता है. वह कांग्रेस को शिक्षा देने की कोशिश न करें. वह ऐसे शख्स हैं, जो फूहड़ गाने गाते हैं. वो हमें क्या सनातन की शिक्षा देंगे.

सनातन धर्म पर हमें शिक्षा न दें मनोज तिवारी : सुशील आनंद शुक्ला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख शुक्ला ने यह प्रतिक्रिया मनोज तिवारी की और से इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लुसिव अलायंस (आईएनडीआईए) पर सनातन धर्म को समाप्त करने का आरोप लगाने के जवाब में दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता नाकाबिल और अक्षम हैं. यही कारण है बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों की फौज भेजी है. फिर भी उनकी परिवर्तन यात्रा में भीड़ नहीं हो रही. छोटी-छोटी सूची अमित शाह को बनानी पड़ रही है. आरोप पत्र जारी करने के लिए कार्यक्रम किया, तो भीड़ नहीं हुई.

दंतेवाड़ा में भीड़ नहीं हुई, तो अमित शाह ने किया कार्यक्रम रद्द

उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में अमित शाह को जाना था. भीड़ नहीं हुई, तो उन्हें अपना कार्यक्रम ही रद्द करना पड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय पार्टी है. इसलिए सभी बड़े नेता इज्जत बचाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह को भी पता है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी बुरी तरह से हारेगी. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि कांग्रेस की इज्जत छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही बची है. इस बयान पर भी शुक्ला ने पलटवार किया. कहा कि हमारे काम के दम पर इस बार हम 75 सीटें जीतेंगे.

Also Read: PHOTOS: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने ऐसे किया स्वागत

सीएम भूपेश बघेल के ओवरकॉन्फिडेंस वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि घोषणा तो नरेंद्र मोदी ने भी किया था. 100 दिन में महंगाई घटा देंगे. हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे. क्या हुआ उनके वादों का. महंगाई आज असहनीय स्तर पर आ गई है. मनोज तिवारी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओवरकॉन्फिडेंस वाले बयान पर भी शुक्ला ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी की पहचान अभद्र गानों से है. राजनीतिक रूप से अभी उनमें परिपक्वता नहीं आई है.

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री, बोले कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola