YouTube पर इस तरह बढ़ाएं अपने फॉलोवर्स! तगड़ी कमाई के लिए अपनाएं ये फॉर्मूला

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 15 Dec 2023 3:24 PM

विज्ञापन

How To Increase YouTube Followers: अगर आप भी यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करते हैं और अपने फॉलोवर्स बढ़ाकर कमाई करना चाहते हैं तो ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप ऐसा कैसे कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

How To Increase Followers on YouTube: अगर आप यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करते हैं तो आज की हमारी यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से प्लैटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. तो चलिए इन आसान तरीकों के बारे में डीटेल से जानते हैं.

undefined

क्या है यूट्यूब?

अगर आप टेक्नोलॉजी की दुनिया से काफी दूर रहते हैं तो बता दें YouTube एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहां आपने अपने क्रिएट किये हुए वीडियोज को अपलोड कर सकते हैं. अपने इस अकाउंट को मोनेटाइज कर आप प्लैटफॉर्म पर अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं. YouTube पर आप भले ही अकाउंट क्रिएट कर लें लेकिन, यहां आपको सबसे ज्यादा समस्या फॉलोवर्स बढ़ाने में आती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज की यह स्टोरी आपके लिए ही है.

undefined

रेगुलर इंटरवल पर वीडियोज करें पोस्ट

अगर आप यूट्यूब पर फॉलोवर्स बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप हर कुछ समय में प्लैटफॉर्म पर अपने वीडियोज अपलोड करते रहें. कोशिश करें कि आप हफ्ते में कमसे कम तीन वीडियोज अपलोड जरूर करें.

undefined

यूनिक रखें अपना कंटेंट

अगर आप यूट्यूब पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वह यूनिक हो या फिर उसमें कुछ नयापन जरूर हो. अगर आप ऐसा करते हैं तो व्यूर्स अट्रैक्ट होंगे और फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ेगी.

undefined

यूट्यूब शॉर्ट्स पर पोस्ट करें वीडियोज

अगर आप अपने अकाउंट की रीच की बढ़ाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप अपने यूट्यूब शॉर्ट्स पर डेली वीडियोज अपलोड करें. लोग आजकल यूट्यूब शॉर्ट्स को देखना काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं.

undefined

अट्रैक्टिव थंबनेल का करें इस्तेमाल

अगर आप व्यूर्स को अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि, आपने उस वीडियो के लिए एक अट्रैक्टिव थंबनेल का इस्तेमाल जरूर किया हो. ऐसा करने के लिए आप ऑनलाइन टूल्स की भी मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola