बरेली में चुनाव आते ही बढ़ी अवैध शराब की तस्करी, 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बरेली की बारादरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा मार्का की सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है.
Bareilly News: यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं को शराब परोसने लगे हैं. जिसके चलते दूसरे प्रदेशों से भी सस्ती और अच्छी शराब मंगाई जा रही है. बुधवार को बरेली की बारादरी थाना पुलिस ने दो लोगों से हरियाणा मार्का की सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार शहर की बारादरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फरीदपुर थाने के मुहल्ला कानून गोयान निवासी सुभाष यादव और बिथरी चैनपुर थाने के गांव कचोली निवासी अनिल कुमार को हरियाणा मार्का की सात पेटी अंग्रेजी शराब यानी 84 बोतल शराब बरामद की है. पुलिस में शराब को जब्त कर सुभाष यादव और अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
Also Read: सपा छोड़ भाजपा की सहयोगी अपना दल के हुए पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, चायल से लड़ेंगे चुनाव
आरोपियों ने पूछताछ में पहले भी हरियाणा से अंग्रेजी शराब लाकर चुनाव में खपत की बात बताई है. बरेली के पुलिस अफसरों ने हरियाणा के अफसरों से बात कर यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान शराब की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं इस मामले में और भी कई सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




