IIFA Rocks 2023: आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी को मिले 3 अवॉर्ड, जानें किस कैटेगरी में किसे मिला पुरस्कार

कई बॉलीवुड हस्तियां ने आईफा रॉक्स के ग्रीन कार्पेट पर चार चांद लगाया, जिसमें सलमान खान, अभिषेक बच्चन शामिल है. वहीं, आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार अपने नाम किए.
IIFA Rocks 2023: अबू धाबी में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवार्ड्स की शुरुआत हो गई है. कई बॉलीवुड हस्तियां ने आईफा रॉक्स के ग्रीन कार्पेट पर चार चांद लगाया. वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है, जिसमें सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कृति सनोन काफी स्टाइलिश लुक में दिखे.
‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को मिले तीन अवॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार की शुरुआत यहां एक समारोह के साथ हुई, जिसमें आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ ने तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार अपने नाम किए. अभिनेता राजकुमार राव और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘आईफा रॉक्स’ समारोह की मेजबानी की. इस दौरान छायांकन, पटकथा, संवाद एवं संपादन सहित तकनीकी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई.
‘‘भूल भुलैया 2’’ ने भी अपने नाम किया अवॉर्ड
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता. फिल्म को छायांकन और संवाद के लिए भी पुरस्कार से नवाजा गया. बोस्को मार्टिस और सीजर गोंसाल्विस को कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘‘भूल भुलैया 2’’ के मुख्य गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला. अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन के पुरस्कार से भी नवाजा गया.
Also Read: Rupali Barua: कौन हैं रुपाली बरुआ? जिसके प्यार में डूबे 60 साल के आशीष विद्यार्थी, PICS
अजय देवगन की फिल्म ‘‘दृश्यम 2’’ को मिला ये अवॉर्ड
अजय देवगन की फिल्म ‘‘दृश्यम 2’’ को सर्वश्रेष्ठ संपादन, जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’’ को सर्वश्रेष्ठ ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ (विजुअल) के पुरस्कार से नवाजा गया. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘विक्रम वेधा’ और वासन बाला की ‘‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’’ को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ ‘बैकग्राउंड स्कोर’ और सर्वश्रेष्ठ ‘साउंड मिक्सिंग’ का पुरस्कार मिला. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










