Holi 2022 Upaay: इस दिन मनाई जाएगी होली, सुख समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु करें ये उपाय

Updated at : 16 Mar 2022 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2022 Upaay: इस दिन मनाई जाएगी होली, सुख समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु करें ये उपाय

Holi 2022 Upaay: पंचांग देखें तो होली 19 मार्च को मनाई जानी चाहिए इस दिन किए गए उपाय शीघ्र ही फल देते हैं यहां पर हम सब आपको कुछ खास उपाय टोटके बता रहे हैं जिनको आप के आप अपने जीवन में सभी परेशानी दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में होलिका और होली (Holi) का विशेष महत्व है. इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम से जीवन में लाभ मिलता है. इस साल 17 मार्च (गुरूवार) को होलिका दहन होगा और 18 मार्च (शुक्रवार) को होली खेली जाएगी (पंचांग देखें तो होली 19 मार्च को मनाई जानी चाहिए) इस दिन किए गए उपाय शीघ्र ही फल देते हैं यहां पर हम सब आपको कुछ खास उपाय टोटके बता रहे हैं जिनको आप के आप अपने जीवन में सभी परेशानी दूर कर सकते हैं और धन हर्ष और ऐश्वर्य भी प्राप्त कर सकते हैं जानिए पंडित संतोष लोहिया से क्या करना और कब करना है.

होली में जरूर करें यह उपाय

होलिका दहन में घर में सभी सदस्यों को आवश्यक ही शामिल होना चाहिए होलिका दहन में चना मटर गेहूं की बलिया या अलसी आदि डालने हुए अग्नि के तीन या फिर सात परिक्रमा करें इससे घर में शुभता आती है आजकल क्रोना वायरस का कहर है अतः हर व्यक्ति होली में थोड़ा-थोड़ा कपूर भी अवश्य की डालें जिससे संक्रामक बीमारियों का वायरस भी कम हो सके.

जानिए इस होली पर किए जाने वाले कुछ अद्भुद प्रयोग और उपाय….

  • होली की पूजा मुखयतः भगवान विष्णु (नरसिंह अवतार) को ध्यान में रखकर की जाती है.

  • होली दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न रहे. प्रार्थना के बाद पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र दहन में डाल दें.

  • होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें. इस प्रयोग से भूतप्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है.

  • होलिका के दिन काले कपड़े में बांधकर काले तिल जेब में रखें. रात को जलती होलिका में दें. आप पर यदि पहले से कोई टोटका होगा तो वह भी खत्म हो जाएगा.

  • होलिका की ग्यारह परिक्रमा करते हुए इसमें सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए. इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है, कष्ट दूर होते हैं

  • उडद की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं. इसे 7 सफाई कर्मियों को बाटें.

  • घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देशी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए.

  • होली के दिन से शुरू होकर बजरंग बलि का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola