हजारीबाग नगर निगम कार्यालय में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका, मौके पर पहुंचीं नगर आयुक्त

हजारीबाग (सलाउद्दीन) : नगर निगम कार्यालय के दूसरे तल्ले में आज सुबह 10.15 बजे आग लग गयी. आग लगने से नगर निगम के कंप्यूटर रूम, बोर्ड, हॉल को नुकसान हुआ है. आग लगने से कंप्यूटर रूम के 9 कंप्यूटर और 6 एसी को नुकसान पहुंचा है. नगर निगम के सभी 9 कंप्यूटर में इंजीनियरिंग सेल के कार्यों का आंकड़ा रहता है. कार्यालय के सभी पत्राचार और कार्यालय के डाटा मौजूद थे. आग लगने से निगम के सभी महत्वपूर्ण डाटा, विभिन्न योजनाओं के आय-व्यय का डाटा और लेखा विभाग के डाटा को नुकसान पहुंचने की आशंका है. आग लगने के आधे घंटे के अंदर दमकल द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के एक्टिव केस 6217, झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 10496नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि नगर निगम में लगे सीसीटीवी कैमरे और दमकल विभाग के अधिकारी के बयान के आधार पर जांच होगी. आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट है या कोई अन्य कारण इसकी पड़ताल की जायेगी. नगर आयुक्त व एसडीओ घटनास्थल पहुंचीं. नगर निगम में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही नगर आयुक्त माधवी मिश्रा, एसडीओ मेघा भारद्वाज, डीपीओ संतोष कुमार और सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी लोगों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों से आग लगने के कारणों की जानकारी ली

Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए