ePaper

Valentines Day: अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे को बनाएं रोमांटिक, OTT पर एंजॉय करें ये धांसू मूवीज

Updated at : 15 Feb 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Valentines Day: अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे को बनाएं रोमांटिक, OTT पर एंजॉय करें ये धांसू मूवीज

आज वैलेंटाइन डे है. ऐसे में सभी लोग अपने पार्टनर के साथ बाहर घूम रहे हैं और कुछ रोमाटिंक प्लान कर रहे हैं. अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए फिल्में लेकर आए हैं, जो आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

वैलेंटाइन डे कपल के लिए बेहद खास दिन मन जाता है और इसकी तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है लोग अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाने के लिए बेहद यूनिक गिफ्ट देते है, जैसे चॉकलेट, फूल, जूते, ड्रेस. अगर आपके पार्टनर मूवी के शौकीन है तो उन्हें मूवी डेट का सुझाव बेहद पसंद आएगा. घर पर रोमांटिक मूवी और स्नैक्स का प्लान आपकी शाम को काफी खूबसूरत बना सकता है. इन कुछ बॉलीवुड मूवी और वेब सीरीज के साथ आपका वेलेंटाइन बन सकता है स्पेशल और रोमांटिक….. अभी देखें लिस्ट…

undefined

Little Things

ध्रुव सेहगल दुवार निर्मित यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स का एक रोमांटिक वेब सीरीज है, जो पहले यूट्यूब पर डाइस मीडिया नामक चैनल पर रिलीज हुआ था. यह कहानी एक कपल के रोजमर्रा की जिंदगी में आई छोटी-छोटी परेशानियों को दर्शाता है.

undefined

Ok Jaanu

Ok Jaanu, रोमांटिक तमिल मूवी ‘o kadhal kanmani’ का बॉलीवुड रीमेक है. यह मूवी 2017 में रिलीज हुई थी. यह मूवी दो ऐसे महत्वाकांक्षी लोगों के बारे में है, जो शादी नहीं बस कैजुअल रिलेशनशिप पर भरोसा रखते है. इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

undefined

Jab Harry Met Sejal

यह 2017 की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जो इम्तियाज अली द्वारा लिखा और बनाया गया है. इस मूवी में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने साथ में काम किया है. फिल्म की कहानी अलग होने के कारण नेगटिव कमेंट्स भी मिले थे. इसे नेटफ्लिक्स में देखा जा सकता है.

undefined

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

करण जौहर की ओर से निर्देशित बॉलीवुड मूवी साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसमे दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने के बावजूद भी एक दूसरे से प्यार करने लगते और शादी से पहले तीन महीने तक एक दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला करते है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Valentine Gift Ideas: वैलेंटाइन डे बनाएं और भी खास, पार्टनर को गिफ्ट करें ये धांसू स्मार्टवॉच
undefined

Sanam Teri Kasam

यह 2016 में रिलीज हुई बेहद रोमांटिक और ईमोशनल मूवी है. यह मूवी दो ऐसे प्रेमियों के बारे में है, जिनको काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. जब ये एक होते हैं, तो किसी बीमारी के कारण जिंदगी उन्हें अलग कर देता है. इसे फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

Aakash Vaani

आकाशवाणी लव रंजन द्वारा निर्मित बॉलीवुड रोमांटिक मूवी है. यह मूवी 2013 में रिलीज हुई थी और दर्शकों को ये बेहद पसंद आया था. ये मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

undefined

Mismatched

यह नेटफलिक्स का एक रोमांटिक वेब सीरीज, साल 2020 में रिलीज हुई थी. कॉलेज रोमांस होने के कारण ये दर्शकों को काफी पसंद आया था. प्रजक्ता कोली ने अपना पहला डैब्यू इस वेब सीरीज में किया.

undefined

Satyaprem Ki Katha

इस मूवी में कार्तिक आर्यन और कियार आडवाणी ने साथ में काम किया है. ये मूवी रोमांस के साथ ही मैरिटल रेप जैसे अपराध के बारे में भी जागरूक है. यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है.

Also Read: Panchayat season 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार छोड़ देंगे फुलेरा गांव! जानें कब रिलीज हो रही है वेब सीरीज
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola