ePaper

दीपावली को लेकर शहर में बाजार रहा गुलजार, दीयों की रोशनी से जगमग शहर व गांव

Updated at : 12 Nov 2023 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली को लेकर शहर में बाजार रहा गुलजार, दीयों की रोशनी से जगमग शहर व गांव

चतरा में दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर बाजार गुलजार रहा. बाजार में पटाखों की कई दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों से लेकर बड़े भी पटाखे की खरीदारी कर रहे हैं. दीपावली को लेकर जिले में खुशियां व उत्साह है. खास कर बच्चे काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन

चतरा में दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर बाजार गुलजार रहा. चतरा सहित जिले के सभी प्रखंड दीयों की रोशनी से जगमग होंगे. इस वर्ष मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हुई है. चाइनिज सामग्री भी खूब बिके हैं. बम-पटाखा की अच्छी बिक्री हुई है. दुकानों में रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही. लोगों ने घरों के सजावट के सामान, पटाखे, दीया, मोमबत्ती आदि की खरीदारी की. साथ ही मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्ति की भी खरीदारी की. मिठाई दुकानों में भी दिनभर भीड़ लगी रही. पूजा को देखते हुए दुकानों में मिठाई में भिन्न-भिन्न किस्में उपलब्ध हैं. इसके अलावा फल दुकान में केला, सेब की भी खरीदारी की गयी. चतरा के बाजार में पटाखों की कई दुकानें सजी हुई हैं, जहां बच्चों से लेकर बड़े भी पटाखे की खरीदारी कर रहे हैं. दीपावली को लेकर जिले में खुशियां व उत्साह है. खास कर बच्चे काफी उत्साहित हैं. शनिवार को भी भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बनी रही. केसरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहा. हालांकि पुलिस जाम हटाने को लेकर मुस्तैद दिखी.

डीपीएस में रंगोली प्रतियोगिता, विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

इटखोरी के दिल्ली पब्लिक स्कूल पितीज में शनिवार को दीपावली के अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर नौ तक के बिरसा मुंडा हाउस, सिदो-कान्हू हाउस, महात्मा गांधी हाउस, सुभाषचंद्र हाउस समूह के बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समानित किया गया. प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थी ने अपनी कल्पना को उजागर करते हुए सुंदर रंगोली बनायी. प्रतियोगिता समापन के अवसर पर प्रिंसिपल ऊनि के कृष्णन ने प्राचीन सभ्यता संस्कृति और आधुनिक सभ्यता संस्कृति पर छात्रों के बीच प्रकाश डाला.

Also Read: चतरा में मां भद्रकाली का मंदिर है बेहद खास, माता पर चढ़ने वाले फूल का भक्त करते हैं इंतजार, जानें क्यों

गॉफ फ्रे स्कूल में रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता

चतरा. गॉड फ्रे स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव मनाया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगोली बनायी व दीप सज्जा प्रस्तुत किया. विद्यालय के विभिन्न कमराें व परिसर में आकर्षक रंगोली बनायी गयी. विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा तीन से अंश कुमार, उज्ज्वल कुमार, अनुराग कुमार, सार्थक केसरी, कक्षा चार से मिस्टी कुमारी, कक्षा पांच से श्रुष्टि सिंह, अनन्या कुमारी, सीफा परवीन, राजकुमार, कक्षा छह से ईवान सहाय, रोशन कुमार, कक्षा सात से प्रियांशी कुमारी, सृष्टि कुमारी, आरव अपूर्वा, आशीष कुमार, मो इमदाद, कृष कुमार, अतीफा मासुक, अमोली कुमारी, सानिया परवीन व कक्षा नवम से असफी जोया, रागिनी गुप्ता, आस्था कुमारी व रिया कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया. प्राचार्य नीरज कुमार ने छात्र-छात्राओं को दीपावली के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चो में सृजनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का निखार होता है. साथ ही बच्चों को अपनी सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान होता है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola