Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes In Hindi: मां दुर्गा की आराधना ... चैत्र नवरात्रि पर भेजें ये शुभ संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Mar 2023 6:45 AM
Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes, Images, Status, Message, Greetings in Hindi: इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है. चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने करीबियों को मां दुर्गा के भक्तिमय संदेश भेजकर इस पर्व की बधाई दें और देवी से उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें.
मां दुर्गा की आराधना का ये पर्व है
मां दुर्गा के 9 रूपों की भक्ति का ये पर्व है
बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है
दिल में भक्ति का दिया जलाने का ये पर्व है.
शुभ हो चैत्र नवरात्रि !
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना
मां मुझे अपने दरबार बुला लेना
हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली है,
मां के क़दमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
ओम जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते…
हैप्पी नवरात्र 2023
जिसका था इंतजार वो घड़ी आ गई
सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
दुख हरने मैया घर मेरे आ गईं।
शुभ नवरात्रि 2023
मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो
मां सरस्वती का हरदम साथ हो
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
आपको चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं !
पिण्डजप्रवरारुद्रा
चण्डकोयास्त्रकैर्युता!
प्रसाद तनुते महयं
चंद्रघण्टेति विश्रुता!!
जय मां चंद्रघण्टा!
नवरात्रि की शुभकामनाएं!
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर,
आइए हम उस शक्ति और साहस,
महिमा और समृद्धि का जश्न मनाएं,
जिससे सभी नौ देवी-देवताओं ने हमें शक्ति प्रदान की है
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर,
मैं कामना करता हूं कि आपके जीवन का
प्रत्येक दिन नौ देवियों का आशीर्वाद हो
आपको चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
माता रानी वरदान ये देना हमें
बस थोडा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा
बस यही आशीर्वाद देना हमें…
शुभ नवरात्रि 2023
नमो नमो दुर्गे सुख करनी
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी…
नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं…
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल…
चैत्र नवरात्र की ढेरों शुभकामनाएं…
होकर शेर पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
भरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई
सजा लो दरबार, मेरी मैया आने वाली है
देवी के भजन-कीर्तन कर लो याद
जगराता और माता की चौकी होने वाली है
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
आपकी कोई आरजू रहे न अधूरी
करते है हाथ जोड़कर माँ दुर्गा की विनती
आपकी हर मनोकामना हो पूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










