ePaper

Agra: सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ी कर सैलून गया दूल्हा, पीछे से हमलावरों ने अंधाधुंध की फायरिंग, दहशत में लोग

Updated at : 22 Feb 2023 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Agra: सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ी कर सैलून गया दूल्हा, पीछे से हमलावरों ने अंधाधुंध की फायरिंग, दहशत में लोग

Agra: आगरा में सड़क किनारे खड़ी दूल्हे की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालांकि घटना के दौरान दूल्हा गाड़ी में नहीं बैठा था. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

विज्ञापन

Agra: आगरा के सदर में सड़क किनारे खड़ी दूल्हे की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हालांकि घटना के दौरान दूल्हा गाड़ी में नहीं बैठा था. वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देख रही है. अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 3:00 बजे सदर इलाके के रहने वाले राहुल की बारात जानी थी. जिसके लिए वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ स्कॉर्पियो से आया था और उखर्रा रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी करके वहां मौजूद सैलून में चला गया. कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर दो हमलावर वहां पहुंचे और उन्होंने स्कॉर्पियो के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया.

लोगों में दहशत

घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि हमलावर गोली चलाकर तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गए. जिसके बाद घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई जिससे मौके पर थाने का फोर्स भी पहुंच गया.

पुलिस दूल्हा से कर रही पूछताछ

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दूल्हा राहुल और जितेंद्र से पूछताछ करना शुरू कर दिया है. राहुल की पुरानी किसी रंजिश को लेकर भी पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

Also Read: UP Budget 2023: आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए 465 करोड़, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर दौड़ेगी रैपिड ट्रेन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सहायक आयुक्त सदर सर्किल अर्चना सिंह का कहना है कि बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने सदर निवासी राहुल की स्कॉर्पियो कार पर हमला किया है. घटनास्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola