PHOTO: आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के महापारणा महोत्सव के लिए मधुबन तैयार, तस्वीरों में देखें उत्साह

Updated at : 28 Jan 2023 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के महापारणा महोत्सव के लिए मधुबन तैयार, तस्वीरों में देखें उत्साह

देश-विदेश से श्रद्धालु इस महापारणा में शामिल होने के लिए आ चुके हैं. जैन मुनि पीयूष सागर जी महाराज ने कहा है कि पारसनाथ स्वर्ण भद्र पूट पर महापारणा कर आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण व अद्भुत कार्यक्रम है.

विज्ञापन
undefined

जैन मुनि आचार्य प्रसन्न महासागर जी महाराज (Acharya Prasanna Sagar Ji Maharaj) के महापारणा (Mahaparana Mahotsav) की झारखंड के मधुबन में भव्य तैयारी की गयी है. मधुबन थाना के पास स्थित हटिया मैदान में महापारणा महोत्सव के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है. महोत्सव के लिए जगह-जगह तोरनद्वार बनाये गये हैं. इसकी वजह से मधुबन में चहल-पहल काफी बढ़ गयी है.

undefined

देश-विदेश से श्रद्धालु इस महापारणा में शामिल होने के लिए आ चुके हैं. जैन मुनि पीयूष सागर जी महाराज ने कहा है कि पारसनाथ स्वर्ण भद्र पूट पर महापारणा कर आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम इस सदी का सबसे महत्वपूर्ण व अद्भुत कार्यक्रम है.

undefined

पीयूष सागर जी ने कहा कि गुरुदेव ने यह साधना अपने कल्याण के लिए नहीं, बल्कि सभी जीवों के कल्याण के लिए किया है. आचार्य के आशीर्वाद से ही यह महोत्सव आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला उत्सव बन गया है. प्रसन्न जी सतत आत्म अन्वेशन की खोज में हैं.

undefined

उन्होंने कहा कि गुरुदेव का प्रस्थान मोक्ष मार्ग की ओर तेजी से हो रहा है. बाहर का आकर्षण उन्हें प्रभावित नहीं करता. यही कारण है कि वह भीतर से प्रभावित और प्रकाशित रहते हैं. उन्होंने अपने आपको समेट लिया है और इसी कारण वह अंतर्मना बन गये हैं.

undefined

महापारणा महोत्सव के दौरान मधुबन में अद्भुत नजारा होगा. चार हजार से भी ज्यादा उपवास करने वाले संत भाग लेंगे. वहीं, लगभग 30 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु आयेंगे. कहा कि महोत्सव के दौरान कई मुख्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola