Gorakhpur AQI: पंद्रह दिनों के बाद गोरखपुर के लोगों ने ली राहत भरी सांस, वायु प्रदूषण का स्तर घटा

Updated at : 22 Nov 2021 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur AQI: पंद्रह दिनों के बाद गोरखपुर के लोगों ने ली राहत भरी सांस, वायु प्रदूषण का स्तर घटा

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवा ने प्रदूषण के स्तर को कम किया है. गोरखपुर का प्रदूषण स्तर लाल निशान से नीचे आकर 116 एक्यूआई पर पहुंच गया है, जो सामान्य हालत को दर्शाता है.

विज्ञापन

Gorakhpur AQI: गोरखपुर जिले के लिए अच्छी खबर है. गोरखपुर का बढ़ा वायु प्रदूषण नीचे चला गया है. पिछले दिनों हुई बूंदा-बांदी से वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है. प्रदूषण का स्तर लाल निशान से नीचे आकर सोमवार को 116 एक्यूआई पर रहा. यह शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है.

दीपावली के बाद गोरखपुर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ा था. लोगों को सांस लेने में तकलीफ, खांसी जैसी समस्याएं हो रही थी. इससे आम जनजीवन पर भी असर देखने को मिल रहा था. शहर में धुंध छाई थी. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और तेज हवा ने प्रदूषण के स्तर को कम किया है. गोरखपुर का प्रदूषण स्तर लाल निशान से नीचे आकर 116 एक्यूआई पर पहुंच गया है, जो सामान्य हालत को दर्शाता है.

इसके पहले गोरखपुर के बढ़े वायु प्रदूषण के चलते जिला प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाए थे. कई निर्माण स्थलों के साथ ही रास्ते और चौराहों पर भी पानी के छिड़काव का काम शुरू किया गया था. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हवा के बहाव से भी वायु प्रदूषण का स्तर कम हुआ है. ऐसे में शहरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है. अब, वायु प्रदूषण के स्तर के कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.

(रिपोर्ट:- अभिषेक पांडेय, गोरखपुर)

Also Read: CM योगी जी, गोरखपुर की जनता सांसों की भीख मांग रही और आप लाइट मेट्रो चलाने की बात कर रहे

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola