Bihar: ट्रेन में आभूषण कारोबारी से सोना लूट मामले का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, सोना भी बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2022 3:04 PM
कटिहार में ट्रेन से स्वर्ण कारोबारी के ढाई किलो सोना लूट मामले का खुलासा कर दिया गया है. कारोबारी के भाई ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
कटिहार: 25 जून को सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात अपराधियों ने काढ़ागोला स्टेशन के समीप मधेपुरा के स्वर्ण व्यवसाई पारस मल सोनी से 1.5 करोड़ के सोने के आभूषण की लूट की थी. इस प्रकरण का उद्भेदन रेल पुलिस ने कर लिया है. इस लूट की घटना को अंजाम देने में स्वर्ण व्यवसाई के चचेरे भाई मनोज सोनी व संतोष सोनी किशन गुप्ता सामने आई है. इसके साथ ही एक कटिहार के सफेदपोश नेता के भी शामिल होने की बात सामने आई है.
मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी संजय भारती ने बताया की लूटे गये सोने के आभूषण में से कुल 457 ग्राम सोना, करीब 45,300 नेपाली करेंसी समेत करीब 20 लाख 57800 रुपए भारतीय करेंसी नगद बरामद किया गया है. इस मामले में कुल छह अपराधियो को भी गिरफ्तार किया गया है. जबकि इस पूरे कांड में करीब 14 से 15 लोगों की संलिप्तता सामने आयी है.
पुलिस अधीक्षक संजय भारती ने बताया की इस पूरे कांड की साजिश नेपाल में रची गई थी. उन्होंने बताया की इस कांड में पीड़ित पारस मल सोनी का चचेरा भाई मनोज सोनी और संतोष सोनी भी शामिल रहा है.

पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस लूटकांड को कटिहार के एक सफेदपोश नेता के इशारे पर अंजाम दिया गया था. उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल समेत कई अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है. रेल एसपी ने बताया की जल्द ही सभी आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










