Geeta Jayanti 2022 Upay: गीता जयंती के दिन करें ये उपाय, करें ये काम मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2022 3:16 PM
Geeta Jayanti 2022 Upay: गीता जयंती 3 दिसंबर को है, तो अगर आपके जीवन में भी धन संबंधी समस्याएं हैं तो इन्हें अपना सकते हैं मान्यता है कि अगर पूरी श्रद्धा से इन्हें किया जाए जाए तो जातक के जीवन की कई सारी प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं.
Geeta Jayanti 2022 Upay: मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के दिन मनाई जाने वाली गीता जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन के कुछ विशेष उपाय भी बताये गए हैं. इस बार गीता जयंती 3 दिसंबर को है, तो अगर आपके जीवन में भी धन संबंधी समस्याएं हैं तो इन्हें अपना सकते हैं मान्यता है कि अगर पूरी श्रद्धा से इन्हें किया जाए जाए तो जातक के जीवन की कई सारी प्रॉब्लम्स दूर हो जाती हैं. यहां हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें गीता जयंती के दिन अपना जाए तो जीवन की धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो ऐसे में आपको इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर जाएं और उन्हें पीला फूल अर्पित करें, ऐसा करने से पैसे की समस्या दूर हो जाएगी.
गीता जयंती के दिन घर के बगीचे में दो केले का पेड़ लगाएं और उसके केले के पेड़ में जब फल आ जाए, तो दूसरों को वो केले दान कर दें, ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनीं रहेगी.
गीता जयंती के दिन भगवान कृष्ण को तुलसी माला चढ़ाएं और ऊं क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि परमात्मने प्रणतः क्लेश्नाशय गोविदाय नमो नमः’मंत्र का 108 बार जाप करें, ऐसा करने से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद लाभकारी होता है.जिस व्यक्ति को अगर कोई घातक रोग है, तो उसे इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए.
भगवान कृष्ण भगवान विष्णु का ही अवतार हैं. आज के दिन गीता के 11वें विश्वरूप दर्शन योग और 18वें अध्याय मोक्षसंन्यास योग का पाठ करने से दोनों भगवानों की कृपा होती है और मनोकामना पूरी हो जाती है.
इस साल मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के दिन (3 दिसंबर) को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं जो कि बेहद शुभ होते हैं. इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की आराधना करने से भाग्योदय होगा और हर क्षेत्र में खूब तरक्की पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










