Gang rape in garhwa : झारखंड फिर हुआ शर्मसार, आदिवासी महिला से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल

Updated at : 13 Dec 2020 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
Gang rape in garhwa : झारखंड फिर हुआ शर्मसार, आदिवासी महिला से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल

गढ़वा में आदिवासी महिला से गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन

गढ़वा : रमकंडा के दुर्जन गांव की आदिवासी महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट के बाद इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. इसकी पीड़िता ने शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक मनोज रवि व विनोद राम सहित इस घटना में शामिल एक अन्य युवक रिंटू राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता संग इन आरोपियों का चचेरा देवर-भाभी का संबंध बताया जाता है.

पति व बच्चे गये थे शादी में :

नौ दिसंबर को पीड़िता का पति व बच्चे शादी समारोह में शामिल होने गये थे. रात में तीनों आरोपी छप्पर तोड़कर उसके घर में घुस गये. घर में महिला के साथ मौजूद एक युवक को आरोपियों ने धमकी देकर चुप करा दिया. इसके बाद मनोज रवि व विनोद राम ने दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला की पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गयी. दो दिन बाद पीड़िता ने पति के घर पहुंचने पर जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने प्राथमिकी करायी. एसडीपीओ मनोज महतो ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल गढ़वा भेजा गया है.

रमकंडा के दुर्जन गांव की घटना, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता का चचेरा देवर भी शामिल

पति व बच्चे गये थे शादी समारोह में, छप्पर तोड़ तीनों घुसे घर में

प्रति माह आठ-नौ हजार देने की बात थी, मिल रहे थे चार-पांच हजार रुपये ही

posted : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola