Most Watched Films:गदर 2 से लेकर पठान तक, ये 7 फिल्में, जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
Most Watched Films:गदर 2 से लेकर पठान तक, ये 7 फिल्में, जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इस समय बॉक्स ऑफिस रूल कर रहा है. जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि गदर 2, ओएमजी 2 और जेलर जैसी फिल्में भारी भीड़ को सिनेमाघरों तक खींच रही हैं. आज हम साल 2023 में रिलीज हुई उन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालेंगे, जिन्हें दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा.

विज्ञापन
undefined

गदर 2

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तौर कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 8 दिनों में मूवी ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. ऑनलाइन चर्चा के अनुसार, फिल्म को 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया और यह गिनती हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है!

undefined

पठान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तौड़ दिये. ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. एसआरके की कमबैक फिल्म ने 3.49 करोड़ लोगों को सिनेमाघरों में लाया.

undefined

आदिपुरुष

ओम राउत की ओर से निर्देशित और प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई. फिल्म के डायलॉग्स और कैरेक्टर पर काफी बवाल हुआ. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई की. आदिपुरुष को सिनेमाघरों में 1.69 करोड़ लोगों ने देखा.

undefined

द केरल स्टोरी

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी स्टारर द केरल स्टोरी ने थियेटर्स में धमाल मचा दिया. फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसे देखने देशभर में 1.57 करोड़ लोग थियेटर्स तक पहुंचे थे.

undefined

पोन्नियिन सेलवन 2

मणिरत्नम की मल्टी-सेलेब स्टारर इस फिल्म को 1.35 करोड़ लोगों ने देखा. भाग दो विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन के पात्रों पर केंद्रित था. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 से ज्यादा करोड़ की कमाई की.

undefined

वाल्टेयर वीरय्या

वाल्टेयर वीरय्या इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में चिरंजीवी, रवि तेजा, उर्वशी रौतेला और कई सेलेब्स शामिल हैं. इसे 1.18 करोड़ लोगों ने देखा.

undefined

तू झूठी मैं मक्कार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. इस लवस्टोरी को देखने कई फैंस थियेटर्स में पहुंचे. सैकनिल्क के हवाले से बताया कि तू झूठी मैं मक्कार को करीब 83 लाख लोगों ने देखा. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola