साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर चली 5 राउंड गोली, मौके से खोखा बरामद

Updated at : 24 Apr 2023 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर चली 5 
राउंड गोली, मौके से खोखा बरामद

सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है. इस मामले को लेकर ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद मामले में गोली चली है

विज्ञापन

साहिबगंज में जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. घटना जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित की है. बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोगों ने जमकर गोलीबारी की. स्थानीय लोगों की मानें तो अपराधियों ने 5 से 6 राउंड गोलियां चलायी है. इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया

जहां सदर अस्पताल मे मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है. इस मामले को लेकर ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद मामले में गोली चली है. जिसमें आजाद नगर निवासी रंजीत कुमार मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल को गोली लगी है. परिजनों ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है. इसे लेकर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए मालदा रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola