हजारीबाग के बरही में शिव शक्ति मार्केट में लगी आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

Jharkhand News, हजारीबाग न्यूज (जावेद इस्लाम) : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड कार्यालय के समीप शिवशक्ति मार्केट में सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई. इसमें राजेन्द्र मेहता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान भी जल गयी. इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ. वहीं उसके बगल के नरेश मेहता के फीड एजेंसी दुकान व छोटी मेहता के प्लाई वुड की दुकान को मामूली नुकसान हुआ है. राजेन्द्र मेहता की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के काउंटर में सत्तर हजार रुपये नगद बचे थे. बाकी सामान जलकर राख हो गये.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब साढ़े तीन बजे राजेन्द्र मेहता की बंद इलेक्ट्रॉनिक दुकान से धुआं उठता दिखा, तो लोग दौड़ कर वहां पहुंचे. वे आग बुझाने की कोशिश करने लगे. सामाजिक कार्यकर्ता रितेश गुप्ता व मुखिया छोटन ठाकुर ने फायर ब्रिगेड को फोन किया. इसके बाद वहां फौरन दमकल की गाड़ी पहुंच गयी और करीब चालीस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया.
बताया जाता है कि घटना के समय मार्केट की सभी दुकानें बंद थीं. लोगों की नजर दुकान से उठते धुएं पर शीघ्र पड़ गयी थी, नहीं तो पूरे शिव शक्ति मार्केट को बड़ा नुकसान हो सकता था. बरही में इस महीने अगलगी की यह तीसरी घटना है. मई में बरही चौक पर चार वाहन जल गए थे, जबकि इसके पहले एक टायर शो रूम में आग लग गयी थी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए