ePaper

Bihar: वैशाली में पंजाब नेशनल बैंक की गोरौल शाखा में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ब्रांच, पहुंची दमकल की टीम

Updated at : 17 Apr 2022 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: वैशाली में पंजाब नेशनल बैंक की गोरौल शाखा में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ब्रांच, पहुंची दमकल की टीम

वैशाली में पंजाब नेशनल बैंक के अंदर भीषण आग लगी है. गोरौल में ये घटना घटी है. शनिवार की देर रात लगी इस आग पर दमकल की टीम ने काबू पाया. आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

बिहार के वैशाली में पंजाब नेशनल बैंक के अंदर भीषण आग लगी है. वैशाली के गोरौल में ये हादसा हुआ है. शनिवार की देर रात अचानक बैंक के अंदर से आग की लपटें तेजी से बाहर निकलने लगी. देखते ही देखते बैंक धू-धूकर जलने लगा. आग की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शाखा के अंदर लाखों के नुकसान व कागजात व उपकरणों की क्षति हुई है.

आग लगने की सूचना फौरन फायर बिग्रेड को दी गयी. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन इतने ही देर में बैंक के अंदर सबकुछ जलकर खाक हो गया था. बैंक खुलने का इंतजार किया गया ताकि ये जानकारी सामने आ सके कि नुकसान कितना हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के कारण लाखों रुपये के उपकरण भी जल गये हैं. आग लगने की वजह अभी सामने आना बाकी है. हालांकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे ये घटना घटी. स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखी तो इसकी सूचना थाने को दी.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन