Bihar News: बगहा में भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर जलकर हुए खाक, तबाही से मचा हड़कंप

बगहा में भीषण आग लगने से करीब 25 घर जलकर खाक हो गये हैं. रसोइ गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण इस हादसे की बात सामने आ रही है.
पश्चिम चंपारण के बगहा में भीषण अगलगी की घटना घटी है. आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 25 घरों को जलाकर खाक कर दिया. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से ये घटना घटी है. ठकहारा के नवका टोला की घटना बतायी जा रही है.
बगहा में आग ने जमकर कहर बरपाया है. अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते अपने पांव पसार लिये और दर्जनों घरों को अपनी जद में ले लिया. शनिवार को करीब 10 बजे के बाद लगातार तेज पछिया हवा चल रही है. गांव में रोड़ किनारे की बस्ती को आग ने अपनी चपेट में लिया.
ठकराहा क्षेत्र अंतर्गत भतहवा गांव की ये घटना है. ये गांव उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर है. लोग सड़क किनारे बने अपने घर में खाना पका रहे थे अचानक आग लग गयी. आग ने भयावह रुप ले लिया और दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया. लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन घरों की संपत्ति पूरी तरह जलकर खाक हो गयी.
Also Read: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम तो बिहार में तेल से लेकर दाल तक हुआ महंगा, जानें रेट व कब से मिलने लगेगी राहत
ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही प्रशासन व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. स्थानीय थाना की टीम, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे. उधर पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है. लोगों के लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




