WB Election 2021 : EVM-VVPAT की नहीं होगी गिनती, बंगाल में चुनाव से पहले कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2021 12:47 PM

विज्ञापन

bengal chunav 2021 news in hindi : ईवीएम वीवी पैड की गिनती करने संबंधी बनगांव के पूर्व विधायक गोपाल सेठ के आवेदन को हाइकोर्ट ने ठुकरा दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले को खारिज कर दिया. ज्ञात हो कि ईवीएम वीवी पैड की गिनती के लिए पूर्व विधायक ने इससे पहले चुनाव आयोग से आवेदन किया था

विज्ञापन

ईवीएम वीवी पैड की गिनती करने संबंधी बनगांव के पूर्व विधायक गोपाल सेठ के आवेदन को हाइकोर्ट ने ठुकरा दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले को खारिज कर दिया. ज्ञात हो कि ईवीएम वीवी पैड की गिनती के लिए पूर्व विधायक ने इससे पहले चुनाव आयोग से आवेदन किया था, पर आयोग ने भी उनके इस आवेदन को ठुकरा दिया था. इसी आदेश को हाइकोर्ट ने भी बहाल रखा है.

ईवीएम के बारे में- ईवीएम (EVM) मतदाताओं के मत को दर्ज करने का एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन दो इकाइयों से बनी होती हैं. कंट्रोल यूनिट एवं बैलेटिंग यूनिट. दोनों यूनिट पांच मीटर लंबे केबल से जुड़ी होती हैं. नियंत्रण इकाई पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के पास होती है, जबकि बैलेट यूनिट को मतदान कम्पार्टमेंट में रखा जाता है.

पश्चिम बंगाल समेत देश के 4 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में मार्च से अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव कराये जा रहे हैं. मतदान के लिए इक्लेट्रल रोल, पोलिंग स्टेशन, इवीएम व पोलिंग पर्सनल का होना अनिवार्य है. वहीं ईवीएम को लेकर कई बार विपक्षी पार्टी चुनाव आयोग पर निशाना साध चुकी है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : तो 2012 में ही टूट जाती TMC? ममता बनर्जी के करीबी रहे इस दिग्गज नेता का दावा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola