Ponzi Scam मामले में सामने आया गोविंदा का नाम, एक्टर के मैनेजर ने कहा- इस मामले से कोई...
Govinda
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. 1000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन पोंजी घोटाले के सिलसिले में एक्टर से पूछताछ हो सकती है. इसकी जानकारी ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने दी है. वहीं, इस मामले में एक्टर के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन रियलिटी शोज में वो अक्सर नजर आते हैं. इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते है.

गोविंदा इस समय किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं है. दरअसल, एक्टर ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) 1000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन पोंजी घोटाले के सिलसिले में उनसे पूछताछ कर सकती है.

अधिकारियों के अनुसार, सोलर टेक्नो अलायंस ने कई देशों में अवैध क्रिप्टो निवेश के नाम पर एक ऑनलाइन पोंजी घोटाला चलाया. इस कंपनी को कथित तौर पर गोविंदा द्वारा प्रचारित और समर्थित किया गया था.

इस पर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ईटाइम्स को सफाई दी है. शशि सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि मीडिया में आधी-अधूरी खबर प्रसारित की गई है और अभिनेता का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

शशि सिन्हा ने कहा, “गोविंदा का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. गोविंदा एक कार्यक्रम के लिए एक एजेंसी के माध्यम से गए थे और लौट आए। हमें इसके व्यवसाय या ब्रांडिंग से कोई लेना-देना नहीं है. सभी आधी-अधूरी खबरें मीडिया में प्रकाशित हुई हैं.”

ईओडब्ल्यू की पुलिस उपाधीक्षक सस्मिता साहू ने बताया कि, ‘‘हम ईओडब्ल्यू के सामने पूछताछ के वास्ते गोविंदा को समन भेज सकते हैं या इस सिलसिले में मुंबई टीम भेजी जा सकती है.’’

सस्मिता ने जानकारी दी कि, बताया कि गोविंदा ने इस साल जुलाई में गोवा में आयोजित एसटीए के विशाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और कुछ वीडियो में कंपनी का प्रचार किया था.सस्मिता साहू ने बताया कि ईओडब्ल्यू गोविंदा को संदिग्ध या आरोपी नहीं मान रही है. वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनी के प्रचार में गोविंदा की भूमिका वीडियो से साबित हुई है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ईडब्ल्यूओ यह पाती है कि गोविंदा की भूमिका करार के तहत महज (एसटीए-टोकन ब्रांड) के उत्पादों के प्रचार तक सीमित थी तो उस स्थिति में हम उन्हें मामले में गवाह बनाएंगे.’’

ईओडब्ल्यू के महानिरीक्षक जेएन पंकज ने ईटाइम्स को बताया कि, ‘फिल्म निर्माता गोविंदा की जांच के लिए हम जल्द ही एक टीम मुंबई भेजेंगे. उन्होंने जुलाई में गोवा में एसटीए के भव्य कार्यक्रम में भाग लिया और कुछ वीडियो में कंपनी का प्रचार करते देखा गया.

Govinda7 अगस्त 2023 को ओडिशा आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी के मालिक और घटना के मुख्य आरोपी गुरतेज सिद्धू और उसके सहयोगी निरोद दास को गिरफ्तार कर लिया. भुवनेश्वर स्थित निवेश सलाहकार रत्नाकर पलाई को 17 अगस्त को सिद्धू के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था.
Also Read: Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की जवान मचा रही गदर, 700 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म, जानें कलेक्शनप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










