Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, कमा लिए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Gadar 3 story focus on Tara singh and Jeete

Gadar 3 story focus on Tara singh and Jeete

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. दूसरे हफ्ते भी मूवी ने जबरदस्त कमाई की. चलिए आपको बताते है नौवें दिन मूवी ने कितना का कलेक्शन किया.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. आए दिन मूवी के नाम नये रिकॉर्ड बनते जा रहे है. नौंवे दिन मूवी ने बंपर कमाई की है.

undefined

Sacnilk.com के अनुसार, गदर 2 ने शनिवार को 32 करोड़ की कमाई की. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर 2 में सनी देओल, अमीषा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा है.

undefined

गदर 2 की टोटल कमाई 336 करोड़ रुपये हो गई है, ऐसा लग रहा है कि फिल्म रुकने वाली नहीं है. शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

undefined

अब देखना है कि फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होगी या नहीं. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर पठान साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है, और अब गदर 2 उस क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा करती दिख रही है.

undefined

गदर 2 की सफलता से सनी देओल ने कहा था, हर जगह के लोगों के प्यार को ध्यान में रखना होगा.

undefined

सनी देओल ने कहा, हम कई शहरों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं, अब जब उन्होंने हमारे फ़िल्म के लिए अपना बिना शर्त प्यार दिखाया है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि लोग अब भी मुझे इतना प्यार करते हैं.

undefined

गदर 2 हिट फिल्म गदर एक का सीक्वल है जो 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।.पहली फिल्म में सनी देओल ने एक ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका निभाई थी, जिसे अमीषा पटेल से प्यार हो जाता है. अमीषा ने सकीना का रोल निभाया था.

undefined

गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान चले जाते है. जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है.

undefined

गदर 2 को लेकर जैसा लोगों में क्रेज है, उससे तो यही लगता है कि आने वाले दिनों में मूवी जबरदस्त कलेक्शन करेगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola